अलीगढ़ में माहौल बिगाड़न की कोशिश, मंदिरों में करता था तोड़फोड़


पुलिस ने कहा शराबी था आरोपी, किया गया गिरफ्तार

अलीगढ़। अलीगढ़ के अति संवेदनशील इलाके के मंदिरों में त्यौहार से महज एक दिन पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को शहर के दो थाना क्षेत्र थाना गांधी पार्क व शहर कोतवाली इलाके के दो अलग-अलग मंदिरों में अराजक तत्वों द्वारा मूर्तियां तोड़ने की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

आरोपी द्वारा तोड़ी गई गाड़ी।
आरोपी द्वारा तोड़ी गई गाड़ी।

थाना गांधी पार्क इलाके के शिशियापाड़ा स्थित पुलिस चैकी से महज 10 कदम दूर देवी माता के मंदिर व शहर कोतवाली इलाके के शनि मंदिर में तोड़फोड़ सामने आई है। मंदिरों में तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद लोगों में आक्रोश पनप उठा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर इलाका पुलिस व आला अधिकारी पहुंच गए हैं। स्थानीय युवक कुनाल वाल्मीकि का कहना है कि इलाके में कई मंदिरों की मूर्तियां तोड़ी गई है।

मंदिर में मूर्ति तोड़ता आरोपी सीसीटीवी में हुआ कैद।
मंदिर में मूर्ति तोड़ता आरोपी सीसीटीवी में हुआ कैद।

सरकार से मांग है कि जल्द से जल्द मंदिरों में नई मूर्तियां लगाई जाएं। इधर, मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने छानबीन की तो पता चला कि किसी शराबी अराजक तत्व द्वारा नशे की हालत में मंदिरों के अलावा सासनी गेट क्षेत्र में खड़ी कारों के पत्थर मारकर शीशे भी तोड़े गए हैं।

सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद आज सुबह मंदिर में खंडित मूर्तियों को हटवा कर नई मूर्तियां स्थापित करा दी गई हैं। उक्त शराबी युवक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह
सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea