
अलीगढ़। जीवनगढ़ बराह बीघा स्थित मदरसा फैजाने गरीब नवाज में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। बच्चों ने कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर हिस्सा लियां। इसमें नात ख्यानी समेत कई तरह की प्रतियोगिता कराई गई।
इससे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर मोहम्मद यामीन ने कहा कि 15 अगस्त के मौके पर बच्चों में काफी उत्साह है और वो हर कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इससे बच्चों का मानसिक विकास होगा और उनके बोलने की सलाहियत बढे़ेगी।

कार्यक्रम में जेरे सदारतर मो॰ यामीन सदर, फरीद मोहम्मद कादरी सनचालक नाजीम मदरसा शमीम अहमद व रहीस अहमद मुदरिस वसीम अहमद अब्दुल मुत्तालिब कादरी मुदार्सीन मोहतरमा गजाला फातिमा मोहतरमा नूवेरा फातिमा मोहतरमा गौसिया फातिमा आदि लोग मौजूद रहे









