कौशल विकास तथा उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए ‘हब’ बन सकता है जामिया

जामिया की वीसी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने हाल ही में माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान से उनके आवास पर मुलाकात की। विश्वविद्यालय से संबंधित मामलों पर चर्चा के लिए नवनियुक्त मंत्री के साथ कुलपति की यह पहली बातचीत थी।

कुलपति ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि माननीय मंत्री हाल के दिनों में जामिया की गतिविधियों और उपलब्धियों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उन्होंने शिक्षण और अनुसंधान के लिए विश्वविद्यालय के योगदान के बारे में कई उत्साहजनक शब्द कहे। उन्होंने विशेष रूप से सराहना की कि जामिया ने एनआईआरएफ और अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में अपनी स्थिति में सुधार किया है। उन्होंने यह भी प्रशंसा की कि अनुसंधान के लिए विज़िटर अवार्ड के लिए एक जामिया संकाय का चयन किया गया है और विश्वविद्यालय से प्रधानमंत्री अनुसंधान फैलोशिप (पीएमआरएफ) पुरस्कार विजेताओं 8 में से 7 लड़कियां हैं, जो छात्राओं को सशक्त बनाने में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका का संकेत है।

प्रो. अख्तर ने कहा कि उनके अनुरोध पर माननीय मंत्री, जो कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री भी हैं, उन्होंने जामिया को कौशल विकास तथा उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए एक ‘हब’ के रूप में विकसित करने के विचारपर सहमति व्यक्त की। इन कौशल विकास कार्यक्रमों को संभावित नियोक्ताओं के परामर्श से और बाजार की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किया जाएगा। भारत और विदेशों में छात्रों की रोजगार की संभावनाओं में सुधार के लिए विदेशी भाषा सीखना भी पाठ्यक्रम का हिस्सा होगा।

कुलपति ने आशा व्यक्त की कि माननीय मंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जामिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को साकार करने में सक्षम होगा।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea