AMU: पीएचडी प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां घोषित

पीएचडी प्रवेश परीक्षा 21 से 24 अगस्त तक आयोजित की जाएगी

अलीगढ़, 16 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 2020-2021 शिक्षा सत्र के लिए विभिन्न विषयों में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 21 से 24 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।


परीक्षा नियंत्रक श्री एम यू जुबैरी द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार कृषि अर्थशास्त्र और व्यवसाय प्रबंधन, एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलोजी, प्लांट पैथोलॉजी; पोस्ट हार्वेस्ट इंजीनियरिंग, ला तथा होम साइंस विभाग में पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त को सेक्शन ए के लिए प्रातः 10 बजे, सेक्शन बी के लिए (होम साइंस को छोड़ कर) दोपहर 12 बजे तथा होम साइंस के लिए अपरान्ह 2ः30 बजे आयोजित की जाएगी।


इसी प्रकार पश्चिम एशियाई तथा उत्तरी अफ्रीकी अध्ययन, सामरिक, सुरक्षा एवं शान्ति अध्ययन, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग, मेकानिकल इंजीनियरिंग, अप्लाइड फिज़िक्स, कम्पयूटर इंजीनियरिंग, इलेक्टाªनिक्स इंजीनियरिंग; पेट्रोलियम प्रसंस्करण और पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग; बायोमेडिकल एंड ह्यूमन फैक्टर इंजीनियरिंग; अप्लाइड रसायन विज्ञान, अप्लाइड गणित तथा केमिकल इंजीनियरिंग के लिए 23 अगस्त को सेक्शन ए के लिए प्रातः 10 बजे और सेक्शन बी के लिए स्ट्रैटेजिक, सिक्योरिटी एंड पीस स्टडीज, एप्लाइड फिजिक्स कंप्यूटर इंजीनियरिंग; इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग; और पेट्रोलियम प्रोसेसिंग एंड पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग को छोड़ कर दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी जिनकी प्रवेश परिक्षा सेक्शन बी टेस्ट उसी दिन दोपहर 2ः30 बजे होगी, जबकि बायोमेडिकल एंड ह्यूमन फैक्टर इंजीनियरिंग का सेक्शन बी टेस्ट शाम 4ः30 बजे होगा।
मेडिसीन संकाय में बायोकेमिस्ट्री, क्लिनिकल साइकोलोजी, एंडोक्रिनोलॉजी; माइक्रोबायोलाजी; न्यूरोसाइंस; फार्माकोलोजी; फीज़ियोलोजी; साइकेट्री तथा ट्यूबरक्युलोसिस विभाग में 24 अगस्त को सेक्शन ए की प्रवेश परिक्षा प्रातः 10 बजे, सेक्शन ए के लिए और दोपहर 12 बजे, न्यूरोसाइंस; साइकेट्री तथा ट्यूबरक्युलोसिस को छोड़कर सेक्शन बी के लिए दोपहर 2ः30 बजे तथा सेक्शन बी में एंडोक्रिनोलॉजी तथा माइक्रोबायोलॉजी की प्रवेश परिक्षा सांय 4ः30 बजे आयोजित की जाएगी।
प्रवेश परीक्षा की अवधि एक घंटा होगी।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea