अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के स्ट्रैची हॉल में 75 वें स्वतंत्र दिवस के मौके पर कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि कोविड जैसी महामारी से हम सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा हर किसी को ख्याल रखना होगा कि हम इस बीमारी से कैसे बचें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप लोग मास्क जरूर पहने, इससे कोरोना वायरस का खतरा बहुत कम हो जाता है।
उन्होंने कहा कि एएमयू में बड़े पैमाने पर कोरोना वैक्सीन की ड्राइव शुरू हुई है। यहां के हर कर्मचारी को कोरोना वैक्सीन लगवाने की हिदायत दी गई है। इसके साथ उन्होंने स्वतंत्र स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को और अलीग बिरादरी को हार्दिक शुभकामनाएं पेश की। उन्होंने कहा कि आज की तारीख देश के लिए गर्व की तारीख है। इस दिन हमारा देश आजाद हुआ।देश की आजादी के लिए एक नहीं सैकड़ों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी।
उन्होंने कहा कि इंडिपेंडेंस डे आज हम मनाते हैं लेकिन इसके पीछे लंबा इतिहास है। जिसको हमें हमेशा याद रखना चाहिए। पंडित जवाहरलाल नेहरू महात्मा गांधी और कई ऐसे महान लोग थे जिन्होंने देश के लिए अपनी जान को कुर्बान कर दिया। इस मौके पर एएमयू के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद आईपीएस कंट्रोलर और भी मौजूद थे।
एएमयू के पीआरओ पीरजादा उमर पीरजादा ने कहा कि आज का दिन बेहद खुशी का दिन है। इस दिन हमें आजादी मिली। अविवाहित के अनुसार विभाग के मुताबिक एएमयू में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया है। कुलपति ने अपने संबिधानमे कहा है कि कोरोना वैक्सीन को जरूरी लेना चा









