अब होगा तिब्बिया काॅलेज का नया लोगो

अलीगढ़, 14 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने दवाखाना तिब्बिया कालिज का नया लोगो जारी किया। कुलपति ने नए डिजाइन और लेबल के साथ हेयर हर्बल तेल उत्पाद ‘‘रोगने बेनजीर हेयर आयल’’ का भी अनावरण किया।

कुलपति ने कहा ‘प्राकृतिक अवयवों और यूनानी दवाओं की मांग दुनिया भर में बढ़ी है, और नया लोगो ब्रांड के प्रति वफादारी को बढ़ावा देने और हमारे फार्मास्युटिकल उत्पादों को अद्वितीय बनाने पर केंद्रित है।

दवाखाना तिब्बिया कालिज की मेम्बर इंचार्ज प्रो. सलमा अहमद ने कहा ‘दवाखाने के उत्पादों को आधुनिक आवश्यकताओं के साथ दीर्घकालीन सफलता के लिए अद्यतन बनाने के लिए काफी शोध किया गया है। दवाओं की री-ब्रांडिंग एक स्वागत योग्य पहल है जो बाजार में हमारे ब्रांड को और मजबूत करेगा।

नए लोगो का विमोचन और उत्पाद का अनावरण कुलपति कार्यालय में एक विशेष समारोह में हुआ, जिसमें एएमयू रजिस्ट्रार श्री अब्दुल हमीद (आईपीएस), वित्त अधिकारी प्रो एसएम जावेद अख्तर और दवाखाना के अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea