शहरी नियोजन और आपदा निगरानी में मदद कर रही है रिमोट सेंसिंग

रिमोट सेंसिंग डे कार्यक्रम में अमुवि शिक्षक शामिल


अलीगढ़, 13 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने इंडियन सोसाइटी आफ रिमोट सेंसिंग (आईएसआरएस), देहरादून द्वारा आयोजित आनलाइन ‘राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग दिवस‘ कार्यक्रम अवलोकन में भाग लेकर भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के अग्रदूत डा० विक्रम साराभाई को श्रद्धांजलि अर्पित की। .
प्रोफेसर काजी मजहर अली (डीन, विज्ञान संकाय तथा सचिव, आईएसआरएस अलीगढ़ चैप्टर), प्रोफेसर अकरम जावेद (कोषाध्यक्ष, आईएसआरएस अलीगढ़ चैप्टर), डॉ हारिस हसन खान (अध्यक्ष, रिमोट सेंसिंग एण्ड जीआईएस एप्लीकेशन, एएमयू), अन्य आईएसआरएस आजीवन सदस्यों तथा अतिथि शिक्षकों ने मानव अंतरिक्ष मिशन, रिमोट सेंसिंग टेक्नालाजी में उन्नति, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में नवाचारों, नैवीगेशनल पेलोड्स तथा सामाजिक अनुप्रयोगों में उनकी भूमिका और स्थानिक और लौकिक पैमाने पर अनुसंधान पर चर्चा की।
रिमोट सेंसिंग अनुप्रयोगों के उपयोग पर डा० विक्रम साराभाई के दृष्टिकोण पर बोलते हुए प्रोफेसर काजी मजहर अली ने कहा कि भारतीय रिमोट सेंसिंग कार्यक्रम एक लंबा सफर तय कर चुका है क्योंकि रिमोट सेंसिंग समुदाय द्वारा उपग्रह डेटा अनुसंधान के बढ़ते उपयोग से स्थानिक और लौकिक पैमानों पर अनुसंधान में व्यापक मदद मिल रही है। इसके साथ ही घास के मैदान, आर्द्रभूमि, वानिकी, शहरी नियोजन, तटीय निगरानी और आपदा निगरानी और इससे बचाव जैसे प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन क्षेत्रों में भी इसका प्रयोग किया जाता हैै।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea