सांइस फैकल्टी के 100 साल को एक किताब में समेटा, विमोचन

एएमयू कुलपति ने ‘100 इयर्स आफ फैकल्टी आफ साइंस’ पुस्तक का विमोचन किया

अलीगढ़, 14 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय ने पिछले एक सौ वर्षों में हजारों वैज्ञानिकों, पेशेवरों और विज्ञान और गणित के शिक्षकों को पैदा किया है जिन्होंने समाज को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए प्रशासनिक ब्लाक के सिलेक्शन कमेटी रूम में कुलपति प्रो तारिक मंसूर पे संकाय विज्ञान के 100 वर्ष पर एक पुस्तक का विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रो. मंसूर ने कहा कि विज्ञान संकाय ने पिछले सौ वर्षों से बौद्धिक खोज, नैतिकता और मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान की है। आज संकाय अंतरराष्ट्रीय महत्व की कई वैज्ञानिक उपलब्धियों का गवाह है। प्रो. मंसूर ने कहा कि छात्रों को अनगिनत अवसर प्रदान किए गए हैं और शैक्षणिक संस्थानों के वैज्ञानिक प्रदर्शन की समीक्षा में हमारा विज्ञान संकाय देश में सबसे आगे है।

प्रो. काजी मजहर अली (डीन, विज्ञान संकाय) ने कहा कि एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान में कई प्रतिभाएं थीं और विज्ञान में उनकी रुचि 1864 में ‘साइंटिफिक सोसाइटी’ की स्थापना में परिलक्षित होती हैं। उन्होंने कहा कि एएमयू 100 साल पुराना संस्थान है और यहां मुहम्मदन एंग्लो-ओरिएंटल कालेज के समय से ही भौतिकी, गणित और रसायन शास्त्र जैसे विभाग हैं।

प्रो. मुहम्मद सज्जाद अतहर (पुस्तक के संयुक्त संपादक और भौतिकी के प्रोफेसर) ने कहा कि भौतिकी विभाग, जो विज्ञान संकाय के तहत स्थापित है, सर जे जे थॉम्पसन (1910) और अल्बर्ट आइंस्टीन (1921) से लेकर ताकाकी काजिता (2015) जैसे नोबेल पुरस्कार विजेताओं के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष वैज्ञानिक संपर्क की इसकी परंपरा है।

उन्होंने आगे कहा कि किसी शिक्षण संस्थान के अस्तित्व के 100 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे करना एक सम्मान की बात है और यह शैक्षणिक यात्रा जारी है जो आने वाली पीढ़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करती है।

पुस्तक के विमोचन के अवसर पर भौतिकी, गणित, रसायन विज्ञान, भूगोल, भूविज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और रिमोट सेंसिंग और जीआईएस अनुप्रयोगों के अंतःविषय विभाग के प्रमुख उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea