DM: संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड- सेंटरों का किया निरीक्षण

अलीगढ़।जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा जनपद के विभिन्न कॉलेजों में चल रही उ0प्र0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड-2021 का प्रातः नौरंगीलाल राजकीय इण्टर कॉलेज पहुॅचकर निरीक्षण किया गया। अपने निरीक्षण के दौरान डीएम ने परीक्षा कक्षों एवं सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम पहुॅचकर परीक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े, इनके लिये पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के साथ ही शुद्ध पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि आगामी परीक्षाओं से पूर्व पुनः सभी कैमरों की दिशा एवं पिक्चर क्वालिटी चैक करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि रिकॉडिंग ठीक ढ़ंग से हो। उन्होंने कहा कि सरकार सभी प्रकार की परीक्षाओं को नकल विहीन एवं पूरी पारदर्शिता से सम्पन्न कराये जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

          जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि जनपद में उ0प्र0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी.एड-2021 23 परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराई गयी। उन्होंने बताया कि अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, चम्पा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, चिंरजी लाल कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, धर्मसमाज कॉलेज, धर्म समाज इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, रतन प्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, श्री महेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री महेश्वरी इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, श्री वार्ष्णेय कॉलेज एवं उदयसिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में कुल 23 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

          निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार मालपाणी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea