DM: स्वादिष्ट व्यंजनों की शौकीन हैं डीएम साहिबा

नौकरी के साथ परिवार में भी समय गुजारती हैं डीएम साहिबा

अपनी बेटी के साथ बर्ड शेल्टर बनाते हुए सांझा की हैं तस्वीरें

मोहम्मद रफीक

अलीगढ़। अपने काम के लिए जाने जानी वाली महिला आईएएस अधिकारी सेल्वा कुमारी जयाराजन ने मंगलवार को अलीगढ़ में जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अपने ट्वीटर में उन्होंने मुजफ्फर नगर के लोगों से अलविदा कहा और कहा कि वहां के लोगों से मिला स्नेह कभी नहीं भूल सकेंगी। इसके साथ ही उन्होंने ने अपने डाॅग ईको की भी तस्वीर ट्विटर पर साझा की है।

डीएम सेल्वा कुमारी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर सांझा की खाने की तस्वीरें।

2006 की आईएएस अधिकारी सेल्वा कुमारी न केवल अपने काम के प्रति लगन रखती है बल्कि अपने परिवार के साथ भी भरपूर समय व्यतीत करती हैं। बेटी के साथ चिड़िया का फीडर बनाती भी नजर आती हैं तो कभी स्वादिष्ट व्यंजन की फोटो शेयर करती। अलीगढ़ की डीएम साहिबा को खाने का भी षौक है। उन्होंने अपने व्यंजनों के फोटो और रेसिपी को अपने ट्विटर एकांउट पर साझा किया है और लिखती है कि जब चेन्नई की याद आती है तो अपने घर पर साउथ इंडियन पकवान बना लेती हूं जो पंसद हैं।

डीएम सेल्वा कुमारी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर सांझा की खाने की तस्वीरें।
डीएम सेल्वा कुमारी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर सांझा की अपनी बेटी के साथ बर्ड शेल्टर की तस्वीर।

वैसे तो अलीगढ़ में पहली बार कोई जिलाधिकारी महिला है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से इटावा और मुजफ्फर नगर में जिलाधिकारी के तौर पर काम किया उससे उनको वहां के लोगों का बहुत अधिक प्यार मिला। कोरोना के मामलों को कंट्रोल करने की बात हो या फिर जनता के हित की बात हो, इसमें उन्होंने कभी कोताही नहीं बरती इसके लिए वह मुजफ्फर नगर में एक अधिकारी तक को भरी सभा में डांट लगा चुकी हैं।

डीएम सेल्वा कुमारी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर सांझा की अपनी बेटी के साथ बर्ड शेल्टर की तस्वीर।
डीएम सेल्वा कुमारी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर सांझा की अपनी बेटी के साथ बर्ड शेल्टर की तस्वीर।

अलीगढ़ में कार्यभार संभालने के बाद उनकी प्राथमिकता सभी सबका साथ-सबका विकास रहेगी। भारत ब्राॅडकास्टिंग न्यूज ने उनके ट्विटर एकाउंट से कुछ ऐसी तस्वीरे ली हैं। जो उनके व्यक्तित्व को बयान करती है। पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने कई कार्यालयों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देशित किया।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment