दूषित पानी से गई बच्चे की जान, राजनीति गर्म

अलीगढ़। 22 जुलाई को जीवनगढ़ की गली नं 1 में गंदा पानी पीने से हुई एक बच्चे की मौत के मामले में राजनीति शुरू हो गई। इस सिलसिले में सपा ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया तो कांग्रेज के नेता विवेक बंसल बच्चे के घर पहुंचे।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी विवेक बंसल पूर्व विधायक आज दिवंगत बच्चे के घर पहुंचे और उसके परिजनों से अपनी “शोक संवेदना” व्यक्त की। उसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया । इस अवसर पर जल निगम को सहायक अभियंता लक्षण सिंह को भी मौके पर बुला लिया और पानी की लीकेज रोकने के लिये जो कार्य चल रहा है, उसके विषय में जानकारी हासिल की। इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि इस क्षेत्र में “अमृत जल योजना” के अंतर्गत नई पानी की पाइपलाइन डाली जा रही है, लेकिन ये कार्य अपने नाम के विपरीत “विष योजना” में परिवर्तित हो गया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरे शहर में करोड़ों रूपये के कार्य किये जा रहे हैं, लेकिन वे सभी कार्य अधूरे हैं और उच्च गुणवक्ता से काफी दूर हैं इस स्थिति में अलीगढ़ कैसे स्मार्ट सिटी बनेगा ये भगवान् ही जाने।

इसके साथ साथ दिवंगत बच्चे के परिवारीजनों को प्रशासन व् सरकार द्वारा उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग भी की। इस अवसर उपस्थित लोगों में क्षेत्रीय पार्षद शाहिद मलिक, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी बॉबी, मोहम्मद ताज मेव, मोहम्मद लतीफ, अल्लाह नूर (नूरी मिकेनिक), कल्लू मुल्लाजी, जहीर खान, बाबू खान, हिमांशु जादौन, मनोज कुमार, के साथ क्षेत्रीय नागरिक भी उपस्थित थे।

सपा ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और पाइप लाइन को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की।


दूसरी ओर सपा ने भी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और पाइप लाइन को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की। सपा नेताओं ने बताया कि जब तक इस इलाके की जनता को प्रशासन की ओर से राहत नहीं मिल जाती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea