मुंह के कैंसर को रोकने के लिए डेंटल काॅलेज ने स्थापित की यूनिट

अलीगढ़, 19 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में डा० जियाउद्दीन अहमद डेंटल कालेज की रजत जयंती के अवसर पर ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में एक ओरल आन्कोलॉजी यूनिट की स्थापना की गई है जिसका उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर द्वारा किया गया। प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस अवसर पर ‘यूनिवर्सिटी जर्नल आफ मैक्सिलोफेशियल सर्जरी एंड ओरल साइंसेज के पहले अंक का भी लोकापर्ण किया।

Prof Tariq Mansoor inaugurating the Oral Oncology Unit at Dr ZA dental college

प्रोफेसर तारिक मंसूर ने ओरल आन्कोलाजी यूनिट की स्थापना की सराहना की और मुख कैंसर के इलाज में बेहतर परिणाम के लिए एक अंतः विषय सर्जरी टीम को शामिल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने डेंटल कालेज के विकास के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और प्रथम अंक में उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले लेखों के प्रकाशन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर प्रोफेसर शाहिद ए सिद्दीकी प्रिंसिपल और सीएमएस, जेएन मेडिकल कालेज ने ओरल आन्कोलाजी यूनिट की स्थापना की सराहना की और कहा कि देश में चुनिंदा स्थानों पर मुंह के कैंसर के इलाज की सुविधा उपलब्ध है और यह बहुत महंगी भी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी के लिए इलाज को किफायती बनाने की जरूरत है।

ओरल एण्ड मैगजीलोफेशियल सर्जरी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एसएस अहमद ने कहा कि ओरल आनकोलोजी यूनिट की स्थापना का उद्देश्य मुख कैंसर को रोकना ओर उसका शीघ्र पता लगाकर रोग का निवारण करना है।

प्रोफेसर आरके तिवारी (प्रिंसिपल जेडए डेंटल कालेज) ने कहा कि डेंटल कालेज की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में कई वेबिनार आयोजित किए गए, जिससे बड़ी संख्या में दंत चिकित्सक लाभान्वित हुए। उन्होंने डेंटल कालेज के विकास के लिए कुलपति के सहयोग का भी उल्लेख किया।

प्रोफेसर जीएस हाशमी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा० जेडए डेंटल कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भाग लिया। प्रोफेसर एन डी गुप्ता, प्रोफेसर अफशां बे, डा० शादाब रिज़वी, डा० एम.के. जिंदल, डा० कलीम अंसारी और डा० तबीश उर्रहमान इस अवसर पर भी उपस्थित थे। सहायक प्रोफेसर डा० मुहम्मद दानिश ने कार्यक्रम का संचालन किया।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment