अकादमिक नेतृत्व पर यूजीसी-एचआरडीसी के नए प्रकाशन का अनावरण

अलीगढ़, 15 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के यूजीसी-मानव संसाधन विकास केंद्र ने शैक्षिक नेतृत्व और उच्च शिक्षा प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर आधारित “अकादमिक लीडरशिप-लीप“ शीर्षक से हाल ही में एक नई पुस्तक प्रकाशित की है।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने दो प्रमुख प्रोजेक्ट सेंटर फार एकेडमिक लीडरशिप एंड एजुकेशन मैनेजमेंट (कैलम) और शिक्षाविदों के लिए नेतृत्व कार्यक्रम (एलईएपी), यूजीसी एचआरडीसी एएमयू के लिए मंजूर किये। यूजीसी-एचआरडीसी, एएमयू के निदेशक प्रोफेसर एआर किदवाई ने कहा कि कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर के सक्रिय नेतृत्व में दोनों परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

उन्होंने कहा कि ’कैलम’ का बहुउद्देश्यीय भवन पूरा हो चुका है और एलईएपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी, यूएसए और मोनाश यूनिवर्सिटी, आस्ट्रेलिया में पूरे देश के वरिष्ठ प्रोफेसरों की भागीदारी के साथ आयोजित किए गए थे।

इस पुस्तक का संपादन डा० फायज़ा अब्बासी (सहायक निदेशक और सहायक प्रोफेसर, यूजीसी-एचआरडीसी, एएमयू) द्वारा किया गया है, जो दोनों परियोजनाओं के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों और उनसे प्राप्त अनुभवों के आधार पर है।

प्रोफेसर किदवाई ने कहा कि इस प्रकाशन में उच्च शिक्षा प्रणाली और शैक्षिक नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं पर कई अंतर्दृष्टिपूर्ण लेख हैं। एक अध्याय में एएमयू शिक्षकों के ग्यारह लेख हैं, जो एएमयू में अकादमिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए रणनीतियों पर प्रकाश डालते हैं।

इस पुस्तक के विशेषज्ञों में डा० फायज़ा अब्बासी, डा० रूकैया अफरोज (पैथालोजी विभाग, जेएनएमसीएच)  प्रोफेसर डीपी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष, यूपीएससी, नई दिल्ली; प्रोफेसर एमएम सुफियान बेग, कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग, जेएचसीईटी एएमूय, प्रोफेसर मुहम्मद हसन, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग विभाग, जेडएचसीईटी एएमयू, डा० सैयद अली हूर एम कामुनपुरी, अरबी विभाग, एएमयू, डा० अब्दुल अजीज़ खान, तहाफ्फुज़ी व समाजी तिब विभाग, एएमयू, प्रोफेसर असद यू खान, इंटरडिसिप्लिनरी बायोटेक्नोलाजी यूनिट, एएमयू, प्रोफेसर एआर किदवाई, डा० मुज़म्मिल मुश्ताक पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग, एएमयू, प्रोफेसर नसरीन, शिक्षा विभाग, एएमयू, डा० जय प्रकाश, भौतिकी विभाग, एएमयू, प्रोफेसर सीमीं रफीक, अंग्रेजी विभाग, एएमयू, डा० मुहम्मद रेहान, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, एएमूय, सुश्री समीरा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग, एएमयू, डा० शारिक आई शेरवानी, सहायक प्रोफेसर, संचार अध्ययन, डिस्को स्टेट यूनिवर्सिटी, यूटा, यूएसए; प्रोफेसर परवेज तालिब, व्यवसाय प्रशासन विभाग, एएमयू, और डा० सना तौफीक, अमराज़े जिल्द वा ज़ोहराविया विभाग के लेख शामिल हैं।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment