राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजित

अलीगढ़ 2 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इंटरडिसिप्लिनरी नैनोटेक्नोलॉजी सेंटर (आईएनसी) द्वारा 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शोधार्थी मोहम्मद मुआज ने सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रस्तुति के लिए पुरस्कार जीता, जबकि रिजवाना यास्मीन (एम.टेक) को सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार मिला।

क्विज प्रतियोगिता में शुभम जायसवाल विजेता रहे जबकि मोहम्मद कामरान खान उपविजेता रहे।

केंद्र के निदेशक डॉ. मोहम्मद अजहर अजीज ने इस दिन के महत्व का एक सिंहावलोकन प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह दिन महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी वी रमन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने अपने विशिष्ट कार्य ‘रमन इफेक्ट’ के लिए नोबेल पुरस्कार अर्जित किया।

उन्होंने केंद्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और छात्रों से उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने और जनता के बीच विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में मदद करने का आग्रह किया।

प्रो. अबसार अहमद ने छात्रों को विज्ञान में नवीन शोध करने और विश्वविद्यालय का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

डॉ स्वालेहा नसीम और डॉ सैयद अफजल अहमद कार्यक्रम के संयोजक थे।

इस बीच, गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर फरजाना अलीम ने बताया कि अखिल भारतीय उत्पादक शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा अल-हिदाया कॉलेज ऑफ एजुकेशन, अलीगढ़ के सहयोग से आयोजित विज्ञान दिवस से संबंधित एक स्मारक कार्यक्रम में गृह विज्ञान विभाग की डॉ मरियम फातिमा को गृह विज्ञान में सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शक और पर्यवेक्षक की भूमिका के लिए ‘राष्ट्रीय डॉ सी वी रमन रत्न पुरस्कार’ मिला, जबकि डॉ इरम असलम ने सर्वश्रेष्ठ शोध विषय, ‘खाद्य वरीयताओं को प्रभावित करने वाले कारक और इसके किशोरों के बीच पोषण की स्थिति पर प्रभाव’ के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea