आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं खेल: प्रोफेसर अलीम

अलीगढ़। 4 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बेगम अजीजुन निसा हाल में वार्षिक हॉल फेस्ट ‘‘नूर-ए-इमरोज 23‘‘ के तहत खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत मशाल जलाकर की गई।

वार्षिक खेल सप्ताह के अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, रस्साकशी, लेमन रेस आदि जैसे कई खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुश्री सीमा जैतून, स्पोर्ट्स कोच और सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की शिक्षिका जज थीं।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रोफेसर अब्दुल अलीम ने कहा कि यह समझना जरूरी है कि शिक्षा के अलावा खेल भी छात्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह समय के प्रबंधन, संगठनात्मक कौशल के बारे में सीखने में मदद करता है और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। प्रोफेसर अलीम ने अन्य मेहमानों के साथ हॉल के मैदान में ‘इमली‘ के पौधे लगाए।

गेस्ट ऑफ ऑनर प्रोफेसर सैयद अमजद अली रिजवी ने छात्र के जीवन में कौशल विकास और पाठ्येतर गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया। खेलों के महत्व पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा कि हर किसी को कोई न कोई खेल सीखना चाहिए क्योंकि यह एक सकारात्मक दिमाग और स्वस्थ शरीर का रहस्य है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि, जनसंपर्क अधिकारी, उमर एस पीरजादा ने कहा कि खेल का असली आनंद खेल खेलने में है जीत में नहीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हॉल की रेसिडेंट्स हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।प्रोफेसर सुबुही खान ने प्रतिभागियों को बधाई दी और विदाई समारोह में शामिल होने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल हमें किसी भी स्थिति में कभी हार न मानने की भावना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन, कड़ी मेहनत, धैर्य, सम्मान, टीम-वर्क आदि सीखने में भी मदद करते हैं। उन्होंने एक सफल खेल सप्ताह के आयोजन के लिए खेल वार्डन और खेल सचिव की सराहना की।विभिन्न खेलों की विजेताओं में निम्नांकित शामिल हैंः बैडमिंटनः जैनब रऊफ (प्रथम) और लारब नाज (द्वितीय)य टेबल-टेनी (नबीला मलिक (प्रथम), जैनब रऊफ (द्वितीय)य कैरम अनहर उस्मानी (प्रथम), शिवानी अग्रवाल (द्वितीय)य लेमन रेसः अर्शी अख्तर (प्रथम), रहनुमा बानो (द्वितीय) और मारिया हक़ (तृतीय) लूडोः श्रुति गुप्ता (प्रथम), अमरा सुल्तान (द्वितीय), डार्टश्य अनहर उस्मानी (प्रथम), जुवैरिया इफ्फत (द्वितीय) और फरिहा तनवीर (तृतीय)य व्हिस्पर चैलेंजः सादिया रानी और आलिया अख्तर (प्रथम) और आलिया इक़बाल खान और शिवानी अग्रवाल (दूसरी)य स्पाइक हंटः टीम शिवानी (प्रथम) और टीम सादिया (द्वितीय)य कबड्डीः टीम अर्शी (पहली) और टीम दिव्या (दूसरी) रस्साकशीः टीम अर्शी (पहली) और टीम सादिया (दूसरी)।मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों व प्रोवोस्ट ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन सुश्री इल्मा चैधरी ने किया। खेल वार्डन डा जे़बा अजमत ने स्वागत भाषण दिया और धन्यवाद प्रस्ताव खेल सचिव सुश्री सादिया इकबाल ने दिया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea