आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र मुकुन्दपुर में प्रशिक्षण के लिये प्रोफेशनल अतिथि प्रवक्ता 06 मार्च तक करें आवेदन

          अलीगढ़ 02 मार्च 2023 (सू0वि0) समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुकुन्दपुर स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना अनुसूचित जाति के निर्धन एवं मेधावी अभ्यार्थियों को विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षाओं के पूर्व निःशुल्क कोचिंग दिए जाने के उद््देय से की गयी है। संस्थान में आईएएस,पीसीएस,सीजीएल एवं बैंक पीओ परीक्षाओं की तैयारी के लिये संचालित किए जाने वाले कोचिंग सत्रों में सम्बन्धित परीक्षाओं के नवीनतम पाठ््य क्रमानुसार विभिन्न विषयों (सा0अ0 इतिहास, निर्णयन क्षमता, रिजनिंग, अंग्रेजी, कम्प्यूटर) के व्याख्यान के लिये योग्य व अनुभवी तथा प्रोफेशनल अतिथि प्रवक्ताओं की आवश्यकता है।

          जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में व्याख्यान के लिये इच्छुक विश्वविद्यालय, महाविद्यालय में कार्यरत सेवानिवृत्त प्रवक्ताओं, प्रतिष्ठित आईएएस, पीसीएस, बैकिंग कोचिंग संस्थाओं में अध्यापन कार्य करने वाले प्रवक््ताओं एवं ऐसे व्यक्ति जिन्हांने सिविल सेवा परीक्षा में साक्षात्कार परीक्षा दी हो से अपेक्षा की जाती है वह उपनिदेशक समाज कल्याण कार्यालय, जिला समाज कल्याण कार्यालय डा0 भीमराव अम्बेडकर आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, मुकुन्दपुर से आवेदन का प्रारूप प्राप्त कर 06 मार्च तक जमा कर सकते हैं।

——-

छात्रवृत्ति हेतु संदेहास्पद डाटा को 04 फरवरी तक सत्यापित कर उपलब्ध कराएं रिपोर्ट

          अलीगढ़ 02 मार्च 2023 (सू0वि0) जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश कुमार पाण्डेय ने अवगत कराया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्कप्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 व अन्य दशमोत्तर कक्षाओं का संदेहास्पद डाटा राज्य एन0आईएसी0 लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराया गया है, जो कि कार्यालय स्तर से कक्षा 11-12 का सन्देहास्पद डाटा 28 फरवरी 2023 एव अन्य दशमोत्तर कक्षाओं का सन्देहास्पद डाटा 06.03.2023 तक डिजिटली लॉक कर अग्रसारित किया जाना है, जिसके कम में समस्त विधालयों को सूचित किया गया था। परन्तु विद्यालयों का डाटा आप्राप्त है, पुनः सूचित किया जाता है कि जनपद स्तर पर प्राप्त संदेहास्पद डाटा की एक्सेल फाइल (छात्रवार, विद्यालयवार) सूची जिला विद्यालय निरीक्षक एवं व्हॉटसप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित कर दी गयी है जिसे संदेहास्पद डाटा को विद्यालय स्तर से अभिलेखों से परीक्षण, सत्यापन कराते हुये सम्बन्धित छात्रों को छात्रवृत्ति भुगतान के सम्बन्ध में विद्यालय स्तर पर गठित समिति की संस्तुति के साथ प्रत्येक छात्र-छात्रा के नाम के सम्मुख अंकित कॉलम में (एक्सेप्ट/रिजेक्ट) इंगित कराते हुये, समस्त वांछित अभिलेखों परीक्षाफल सहित हस्ताक्षरयुक्त हार्डकॉपी प्रत्येक दशा में कक्षा 11-12 एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं की 04 मार्च के सांयकाल तक अनिवार्य रूप से कार्यालय जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास भवन अलीगढ़ में उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति का लाभ पाने से बंचित न रहे और कोई अपात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त न कर सके।

          उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि तक वांछित सूचना उपलब्ध न कराये जाने की स्थिति में उपरोक्त समस्त सन्देहास्पद डाटा को त्रुटिपूर्ण मानते हुए निरस्त मान लिया जायेगा एवं भविष्य में ऐसे किसी भी प्रकरण में अन्यथा की स्थिति में छात्रवृत्ति से वंचित हो जाने, छात्रवृत्ति हेतु अर्ह छात्र पाये जाने पर उसके लिए सम्बन्धित विद्यालय उत्तरदायी होगा।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea