अलीगढ़ आप्थलमाॅलोजिकल सोसाइटी द्वारा सीएमई का आयोजन

अलीगढ़ आप्थलमाॅलोजिकल

]

अलीगढ मार्च 1ः अलीगढ़ आप्थलमाॅलोजिकल सोसाइटी द्वारा सोसाइटी के पंजीकृत होने के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत कंटीन्यूइंग मेडिकल एजूकेशन (सीएमई) कार्यक्रम के आयोजन के अलावा सोसाइटी द्वारा भविष्य में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
सीएमई में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के डाक्टर दीपक मिश्रा और ईराज मेडिकल कालिज लखनऊ के डाक्टर तारिक खान ने सीएमई को संबोधित किया और नेत्र रोग के क्षेत्र में विकासित हुई अत्यधुनिक तकनीक पर चर्चा की। वक्ताओं ने डायबिटीज़, हृदयरोग व ब्लडप्रेशर आदि से आंखों की नसों पर पड़नेवाले प्रभाव और उससे नसों के डैमेज होने से आंखों की रोशनी पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने आंखों के रखरखाव और विभिन्न नेत्र रोगों के प्रति लोगों में जागरूक्ता पैदा करने का आव्हान किया।
अलीगढ़ आॅप्थलमोलोजीकल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जेएन मेडिकल कालिज के नेत्र रोग विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डाक्टर ज़िया सिद्दीकी ने सोसाइटी के पंजीकरण की आवश्यक्ता पर प्रकाश डाला और सोसाइटी द्वारा भविष्य में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सोसाईटी अलीगढ़ में कार्यरत नेत्र रोग चिकित्सकों के बीच समन्व्य बढ़ाने और अकादमिक बैठक भी आयोजित करेगी।
कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी की उपाध्यक्ष एवं आप्थलमोजोजी विभाग में सहायक प्रोफेसर डाक्टर अतीका जे सिद्दीकी ने की। आभार कोषाध्यक्ष डाक्टर नेहा टी सिंह ने जताया। कार्यक्रम में आॅप्थलमोलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एके अमितावा, प्रोफेसर अदीब आलमखान के अलावा डाक्टर टीएच खान, डाक्टर एके गुलटा, डाक्टर रजिया एस खान, डाक्टर पीके शर्मा व डाक्टर

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जेएन मेडिकल कालिज में स्कोलियोसिस के लिए सामाजिक जागरूकता सप्ताह मनाया गया

    जेएन मेडिकल कालिज में स्कोलियोसिस के लिए सामाजिक जागरूकता सप्ताह मनाया गया

    NEET MOCK Test conducted by IFE in Riyadh

    NEET MOCK Test conducted by IFE  in Riyadh

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    हरेरा कोर्ट ने बीबीए नियम के उल्लंघन के लिए वाटिका बिल्डर को लगाया जुर्माना, कहा अलॉटी को पजेशन मिलने तक ब्याज दो

    हरेरा कोर्ट ने बीबीए नियम के उल्लंघन के लिए वाटिका बिल्डर को लगाया जुर्माना, कहा अलॉटी को पजेशन मिलने तक ब्याज दो

    गुरूग्राम जिला में लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूर्ण-डीसी निशांत कुमार यादव

    गुरूग्राम जिला में लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूर्ण-डीसी निशांत कुमार यादव