जेएनएमसी हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर रब्बानी द्वारा लखनऊ में ‘विश्व हृदय दिवस’ पर व्याख्यान

अलीगढ़, 30 सितंबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष और कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, यूपी चैप्टर के अध्यक्ष प्रोफेसर एमयू रब्बानी ने कहा कि स्वस्थ आहार की आदतें और सक्रिय जीवन शैली हृदय रोगों के प्रसार को प्रभावी ढंग से रोक सकती है।वह लखनऊ में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, यूपी चैप्टर के ‘विश्व हृदय दिवस’ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे, कार्यक्रम में श्री बृजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश) मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए और श्री अजीत महापात्रा और श्री जितेंद्र प्रताप सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे।

प्रोफेसर रब्बानी ने कहा कि केवल स्वस्थ आदतों जैसे शारीरिक व्यायाम पर्याप्त नींद लेना और स्वस्थ आहार का सेवन कर उपचार से पहले हृदय रोगों को रोका जा सकता है।उन्होंने जोर देकर कहा कि तंबाकू और शराब का सेवन हृदय संबंधी समस्याओं का प्रमुख कारण है।प्रोफेसर रब्बानी ने चिंता जताई कि कंप्यूटर पर घंटों काम करना, जंक फूड खाना और देर रात सोना आजकल बहुत आम है। शारीरिक गतिविधि की कमी भी खराब जीवनशैली को बढ़ावा देती है। ये सभी उच्च रक्तचाप, उच्च रक्त शर्करा, अधिक वजन और मोटापे को बढ़ाते हैं जो हृदय रोगों को बढ़ाते हैं।उन्होंने जोर दिया कि ‘विश्व हृदय दिवस’ का उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के बारे में जागरूक करना और स्वस्थ जीवन को प्रोत्साहित करने के लिए कार्रवाई को प्रेरित करना है। चूंकि, अकेले भारत में हृदय की समस्याओं के कारण 45 लाख वार्षिक मौतें हो रही हैं, इसलिए यह जरूरी है कि लोग हृदय रोगों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाना शुरू कर दें।इस अवसर पर प्रोफेसर रब्बानी ने यूपी के उपमुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का आभार जताया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।श्री बृजेश पाठक ने लोगों को हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए प्रातः जल्दी उठने के बाद नियमित रूप से योग और अन्य शारीरिक व्यायाम करके भारतीय संस्कृति का पालन करने की सलाह दी।उन्होंने कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं की रोकथाम पर चिकित्सा जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया।डॉ शरद गुप्ता (सचिव, कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया, यूपी) और डॉ गौरव चौधरी ने स्वस्थ रहने की आवश्यकता पर बात की।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment