20 साल के बाद स्केटिंग रिंक में उतरी यूपी की मास्टर टीम, तालियों से गूंजा रिंक

सीनियर टीम के साथ मास्टर टीम के खिलाड़ी।

मास्टर टीम के कैप्टन वसीम रहमान के मार्गदर्शन में खेले गए मैच

अलीगढ़। कभी एएमयू की स्केटिंग रिंक में जलवा बिखेरने वाले राॅलर स्केटिंग के मास्टर खिलाड़ी 20 साल बाद मोहाली की स्केटिंग रिंक में उतरे तो उनका जोश पहले ही जैसा था, कुछ बदला था तो वो था वक्त।  20 साल पहले वो सीनियर खिलाड़ी थे, अब मास्टर की टीम के लिए खेले थे। कई साल बाद यूपी की मास्टर टीम का गठन हुआ, टीम की कमान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वसीम रहमान के हाथ में थी। वो अपनी यादें ताजा करने के लिए साउदी अरब से भारत खेलने आएं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने कई साथियों को फिर से खेलने के लिए प्रेरित किया और एक बार फिर 20 साल लम्बे समय के बाद अपने हाथों में हाॅकियां लेकर स्केटिंग रिंक में उतरे और कई मैंच जीतें। यह मास्टर टीम राष्ट्रीय राॅलर हाॅकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोहाली में गई थी। यहां पर इन खिलाड़ियों के समर्थन में बचती तालियां इस बात का जीता जागता सबूत थीं कि 20 साल बाद भी इनके अंदर पहले जैसा ही जोश है।

मास्टर टीम के कप्तान वसीम रहमान।


मास्टर टीम के कप्तान वसीम रहमान ने बताया कि करीब 20 साल राॅलर हाॅकी में हम लोग काफी अच्छा प्रदर्शन करते थे, हमारी टीम के कई खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधत्व कर चुके हैं। वो जमाना कुछ ओर था। वैसा कुछ नहीं बचा। सभी खिलाड़ी इधर-उधर चले गए कोई कारोबार का मास्टर बना तो किसी ने नौकरी के पेशे को चुना फिर क्या सभी लोग अपने निजी जीवन में व्यस्त हो गए और सब कुछ भूल गए, लेकिन 2021 में एक बार फिर ख्याल आया क्यांें न अपने खिलाड़ी जीवन को फिर से चुना जाए और एक बार मास्टर की टीम को फिर से खड़ा किया जाए ताकि अपनी पुरानी यादों को ताजा किसा जा सके। इसी सपने का साकार करने के लिए मास्टर टीम बनाई गई और मोहाली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। यहां खेलना एक सपने जैसा लग रहा था, क्योंकि बीस साल
के बाद खेल के मैदान में कदम रखना अपने आप में एक अलग सा अहसास था, जिसको हमारी टीम के सभी खिलाड़ी महसूस कर रहे थे। टीम के अधिकतर खिलाड़ी एएमयू का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वसीम रहमान, जैद मसूद, अनूप कुमार, अब्दुल सलीम आरएसएफआई द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फिटनेस कैंप भी में शामिल हो चुके हैं।

मास्टर टीम के खिलाड़ी


वसीम रहमान टीम कैप्टन, 2018 में कोच राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, थाईलैंड और नेपाल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, अंतिम मैच खेला 2012 में खेला।
 जैद मसूद उप कप्तान और प्रबंधक, अंतिम राष्ट्रीय मैच 2008 में खेला।
 अनूप कुमार अंतिम राष्ट्रीय मैच 2012,
 गोलकीपर 1 नंबर नासिर अली अंतिम राष्ट्रीय मैच 1999
 गोलकीपर 10 नंबर हैदर अकील अंतिम राष्ट्रीय मैच 1999
 गोलकीपर 12 नंबर फिरोज फारूकी अंतिम राष्ट्रीय  मैच 2000
 अब्दुल सलीम अंतिम राष्ट्रीय मैच 2008
 शादाब कमर अंतिम राष्ट्रीय मैच 2002
 तबराज अली अंतिम राष्ट्रीय मैच 2002
 शारिक जहीर अंतिम राष्ट्रीय मैच 1999

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    यूपी स्टेट चैंपियन बनी अलीगढ़ की सब जूनियर टीम

    फाइनल में गाजियाबाद को हराया, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन अलीगढ़। नोएडा स्टेडियम में आयोजित 8वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिन का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में अलीगढ़ की सब जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea