राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप: महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी यूपी की महिला टीमें

रोलर डर्बी में गोल्ड हासिल करने में सफल रही महिला टीम, अन्य का रहा बेहतर प्रदर्शन

रॉलर स्केटिंग की सीनियर टीम वसीम रहमान के साथ।

अलीगढ़। रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया
द्वारा मोहाली में आयोजित 59वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप यूपी की टीम की लड़कियों ने अपना जलवा बिखेरा इसमें डर्बी की टीम तो गोल्ड मेडल लाने में सफल रही जबकि सीनियर टीम में भी अपना जलवा बिखेरा इसके अलावा सब जूनियर और जूनियर टीम ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। गौरतलब है की किसी राष्ट्रीय खेल में अधिक संख्या में भाग लेने वाली यूपी की सबसे अधिक लड़कियां हैं। राष्ट्रीय रोलर हॉकी चैंपियनशिप में इस तरह से यूपी टीम की लड़कियों का प्रदर्शन, महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है।

जूनियर टीम यूपी कोच अली हैदर के साथ।

रोलर स्केटिंग महिला वर्ग में सीनियर टीम की कमान नगमा हफीज ने संभाली थी, सारिका शर्मा ने जूनियर टीम और सब जूनियर टीम की कमान अलिश्बा नवाजिश ने संभाल रखी थी। डर्बी टीम की कैप्टन तंजीला थीं। बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों का काफी सहयोग रहा। यूपी कोच अली हैदर के मार्गदर्शन में टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जबकि सीनियर टीम का मार्गदर्शन सीनियर खिलाड़ी वसीम रहमान ने किया।

यूपी सब जूनियर टीम कैप्टन अलिश्बा के साथ।

यूपी टीम के कोच अली हैदर ने बताया की जिस तरह से यूपी की यूपी टीम की लड़कियों ने नेशनल चैंपियनशिप में अपना प्रदर्शन किया है, वो काबिले तारीफ है। राष्ट्रीय स्तर पर उनके द्वारा खेलना यूपी की दूसरी लड़कियों को प्रेरित करता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लड़कियां रोलर हॉकी में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इससे महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल बन सकती है। इस प्रतियोगिता में एएमयू स्केटिंग क्लब रिंक के सहयोग के लिए एएमयू कोच अली अकबर का भी शुक्रिया अदा किया गया। सीनियर खिलाड़ी वसीम रहमान ने बताया की इस बार जिस तरह से सीनियर लड़कियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। वह दूसरी लड़कियों के लिए के सबक है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    यूपी स्टेट चैंपियन बनी अलीगढ़ की सब जूनियर टीम

    फाइनल में गाजियाबाद को हराया, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन अलीगढ़। नोएडा स्टेडियम में आयोजित 8वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिन का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में अलीगढ़ की सब जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment