राष्ट्रीय रॉलर स्केटिंग चैंपियनशिप: यूपी जूनियर और सब जूनियर टीम जीतीं

जूनियर ने केरला को 10-2 और सब जूनियर ने ने आंध्र प्रदेश को 7-1 से हराया

जीत के बाद खुशी मनाते यूपी जूनियर टीम के खिलाड़ी।

मोहाली। मोहाली में चल रहे राष्ट्रीय रॉलर स्केटिंग में बुधवार को यूपी की जूनियर और सब जूनियर टीम ने पहले मैच में अपनी जीत दर्ज करा दी है। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केरला और आंध्र प्रदेश को करारी शिकस्त दी। जूनियर टीम में सबसे अधिक 10 गोल सुबुर के नाम रहे जबकि सब जूनियर टीम के उदित सिंह ने सबसे अधिक तीन गोल किए।

रिक पर खेलते खिलाड़ी।


मोहाली में आयोजित रॉलर स्केटिंग का पहले मैच में यूपी की दो टीमों ने जीत हासिल की। यूपी जूनियर टीम का मुकाबला केरला से हुआ जबकि सब जूनियर टीम का मुकाबला आंध्र प्रदेश की टीम से हुआ। यूपी जूनियर टीम की ओर से सुबूर ने 10 गोल करके रिकॉर्ड बनाया। केरला की टीम केवल 2 ही गोल किए। जूनियर टीम में मुस्तफा, बाजान यूसुफ नावेद, सुबूर, अबू बकर, दय्यान और निखिल आदि खिलाड़ी थे।

सब जूनियर के मैच यूपी और आंध्र प्रदेश के बीच खेला गया। मैच के फर्स्ट हाफ में यूपी के टीम ने बढ़त बनाते हुए तीन गोल दागे जबकि आंध्र की टीम केवल एक ही गोल बना सकी। सेकंड हाफ में भी यूपी की टीम ने 4 गोल किए जबकि आंध्र की टीम एक भी गोल नहीं बना सकी। इस तरह से यूपी के टीम 7 गोल किए जबकि आंध्र की टीम ने 1 ही गोल कर सकी।
उदित सिंह 3, शोबन मीर खां 2, मोहम्मद रयान 2 ने किए। यूपी टीम के कोच अली हैदर ने सभी को शुभकामनाएं दीं। सब जूनियर यूपी टीम में अलीगढ़ से खेलने वाले खिलाड़ी रयान, अजलान, मोहम्मद शायान अफसर, शौबान आजम मीर, अल्ताफ, फैज, अदीब, सौम्य, खुर्जा से सीरज जबकि बिजनौर से अभिजीत और उदित आदि खिलाड़ी थे। इस मौके पर अलीगढ़ से टीम के समर्थन के लिए नवाजिश खान,कुंवर नौशाद अली मोहम्मद रफीक, नूरीन आदि थीं।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    यूपी स्टेट चैंपियन बनी अलीगढ़ की सब जूनियर टीम

    फाइनल में गाजियाबाद को हराया, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन अलीगढ़। नोएडा स्टेडियम में आयोजित 8वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिन का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में अलीगढ़ की सब जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea