ऐतिहासिक धरोहर है “मनोज अलीगढ़ी” की सप्तरंग: सीआरपीएफ कमांडेंट

  • नुमाइश में फोटोजर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
सप्तरंग में मौजूद मेयर।

अलीगढ़। अलीगढ़ के फोटोजर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी की सप्तरंग फोटो प्रदर्शनी में संकलित किए गए फोटो एक ऐतिहासिक धरोहर हैं। दशकों की मेहनत से उन्होंने राजनीतिक गलियारे से लेकर कश्मीर के लाल चौक तक को अपने कैमरे से कैद किया है। जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है। यह बात सोमवार को सीआरपीएफ बटालियन 104 के कमांडेंट अजय शर्मा ने कही।
राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (नुमाइश) में सोमवार को स्वतंत्र फोटोजर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी की फोटो प्रदर्शनी “सप्तरंग” की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर मोहम्मद फुरकान व सीआरपीएफ 104 बटालियन के कमांडेंट अजय कुमार शर्मा मौजूद थे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर आरएएफ के डिप्टी कमांडेंट बलदेव सिंह, गांधी नेत्र चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डॉ अमित गुप्ता, द्वितीय कमान अधिकारी कमलेश कुमार थे। वही विशेष अतिथि के तौर पर जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ, जिला अस्पताल की साइकोथैरेपिस्ट डॉ अंशु सोम मौजूद रही। सभी अतिथियों ने रिबन काटकर फोटो प्रदर्शनी की शुरुआत करें इसके बाद शहर के विभिन्न लोगों ने इस प्रदर्शनी का आनंद उठाया। इस मौके पर अतिथियों ने लोगों को संबोधित किया और फोटोजर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी के हुनर की जमकर तारीफ करी।


महापौर मोहम्मद फुरकान ने कहा कि फोटोजर्नलिस्ट मनोज ऑन स्पॉट फोटो पत्रकारिता के साथ ही अपने हुनर से समाज को जोड़ने का भी काम कर रहे हैं। लंबे समय सेवा अपनी फोटो के माध्यम से सच्चाई और समाज में फैले भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम कर रहे हैं।
रैपिड एक्शन फोर्स के डिप्टी कमांडेंट बलदेव सिंह ने कहा कि मनोज अलीगढ़ी फोटोजर्नलिस्ट होने के साथ-साथ एक अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जो समय-समय पर आम जनों की सहायता करते रहते हैं।
द्वितीय कमान अधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि मनोज अलीगढ़ी कि सप्तरंग फोटो प्रदर्शनी अत्यंत शानदार है और उन्होंने हर एक लम्हे को बहुत ही बेहतर तरीके से संकलित करके रखा है। इसके साथ अन्य अतिथियों ने भी विभिन्न अवसरों पर उनके द्वारा खींचे गए फोटो की जमकर तारीफ करी।
इस मौके पर सोम प्रकाश, प्रेमलता, कमलेश यादव, शाहिदा खातून, सत्यपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, रोहताश कुमार विक्की समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

समापन तिथि तक जारी रहेगी सप्तरंग
फोटो प्रदर्शनी सप्तरंग के आयोजक स्वतंत्र फोटो जर्नलिस्ट मनोज अलीगढ़ी ने बताया कि उनकी फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ 3 जनवरी से हुआ है जो नुमाइश के समापन तिथि तक लगातार जारी रहेगी। इस दौरान शहरवासी उनकी फोटो प्रदर्शनी में आकर उनके द्वारा कैमरे में कैद किए गए दुर्लभ चित्रों के दीदार कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    यूपी स्टेट चैंपियन बनी अलीगढ़ की सब जूनियर टीम

    फाइनल में गाजियाबाद को हराया, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन अलीगढ़। नोएडा स्टेडियम में आयोजित 8वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिन का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में अलीगढ़ की सब जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea