एएमयू आनलाइन दीक्षांत समारोह: टाटा सन्स के चेयरमैन को दी जायेगी डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि

अलीगढ़, 6 नवंबरः टाटा सन्स लिमिटेड के अध्यक्ष श्री नटराजन चंद्रशेखरन को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा 15 नवंबर को एक विशेष आनलाइन दीक्षांत समारोह में डाक्टर आफ साइंस (डीएससी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक श्री मुजीब उल्लाह जुबेरी ने बताया कि आनलाइन कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जाएगा और दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए वेब लिंक के साथ निमंत्रण जल्द ही आमंत्रितों को भेजा जाएगा।

श्री चंद्रशेखरन को 110 बिलियन अमेरिकी डालर से अधिक के कुल वार्षिक राजस्व के साथ 10 व्यावसायिक कार्यक्षेत्रों में फैली टाटा समूह की कंपनियों के प्रदर्शन में उनके अनुकरणीय नेतृत्व के लिए मानद उपाधि दी जा रही है।

श्री चंद्रशेखरन अक्टूबर 2016 से टाटा सन्स के बोर्ड में हैं और अंततः उन्हें जनवरी 2017 में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) जैसी टाटा समूह की कई कंपनियों के बोर्ड की अध्यक्षता की जिन के वे 2009 से 2017 तक चीफ एग्ज़ीक्यूटिव थे।

श्री चंद्रशेखरन 1987 में एक इंजीनियर के रूप में टाटा समूह में शामिल हुए और तब से टाटा से जुड़े हुए है। वह टीसीएस में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए इस अग्रणी ग्लोबल आईटी साल्यूशन एवं कंसलटिंग फर्म के सीईओ और प्रबंध निदेशक बन गए।

उनके कुशल नेतृत्व में टीसीएस ने 2015-16 में 16.5 बिलियन अमेरिकी डालर का राजस्व अर्जित किया और भारत में सबसे बड़े निजी क्षेत्र के नियोक्ता और देश की अति महत्वपूर्ण कंपनी के रूप में स्वयं को स्थापित किया।

श्री चंद्रशेखरन 2016 से भारत के सेंट्रल बैंक और रिज़र्व बैंक के बोर्ड में निदेशक होने के अतिरिक्त सिंगापुर के आर्थिक विकास बोर्ड की अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में शामिल हैं। वह भारतीय प्रबंधन सन्सथान, लखनऊ के अध्यक्ष, भारतीय विज्ञान सन्सथान, बेंगलुरु में कोर्ट के अध्यक्ष और बोकोनी की अंतर्राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य तथा भारत यूएस सीईओ फोरम के सह-अध्यक्ष हैं। वे न्यूयार्क विज्ञान अकादमी के बोर्ड आफ गवर्नर्स में भी हैं।

उनकी विशिष्टताओं और सम्मानों में कई मानद डाक्टरेट शामिल हैं जो उन्हें भारत और विदेशों में कुलीन विश्वविद्यालयों से प्राप्त हुए हैं। उन्हें मैक्वेरी विश्वविद्यालय, आस्ट्रेलिया से मानद डाक्टर आफ लेटर्स और क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कालेज, त्रिची, तमिलनाडु से डाक्टर आफ लेटर्स से सम्मानित किया गया है जहां उन्होंने 1987 में टीसीएस में शामिल होने से पहले कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स डिग्री पूरी की।

श्री चंद्रशेखरन ने ‘ब्रिजिटल नेशन‘ नामक पुस्तक भी लिखी है जो भारतीयों को उनके सपनों के करीब लाने के लिए तकनीकी व्यवधानों का उपयोग करने की दिशा में एक सरल और महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रस्तुत करती है। वह एक कुशल फोटोग्राफर और लंबी दूरी के मैराथन धावक भी हैं, जिन्होंने न्यूयार्क, बोस्टन, शिकागो, बर्लिन, टोक्यो और लंदन में मैराथन में भाग लेने सहित विश्व मैराथन मेजर को पूरा किया।

श्री चंद्रशेखरन पत्नी श्रीमति ललिता तथा पुत्र प्रणव के साथ मुंबई में रहते हैं।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    National Workshop at AMU Equips Researchers with Next-Gen Data Analysis Tools

    National Workshop at AMU Equips Researchers with Next-Gen Data Analysis Tools

    Mission Shakti: A Step Towards Women Empowerment

    Mission Shakti: A Step Towards Women Empowerment
    × How can I help you?