जेएमआई के 16 शोधकर्ता स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की वैश्विक सूची में शामिल


जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए ने संस्थान के 16 शोधकर्ताओं को दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल किया है। यह सूची कुछ दिनों पूर्व स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के एमिनेंट प्रोफेसर, प्रो. जॉन इओनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा तैयार की गई तथा एल्सेवियर बीवी, विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित  की गई थी। 


जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने कहा, “यह जामिया में किए जा रहे उच्च स्तरीय अनुसंधान की स्वीकृति है। यह मान्यता विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के वैश्विक मानचित्र पर रखती है और संस्थान के लिए बहुत गर्व की बात है।”


भारत से कुल 3352 शोधकर्ताओं ने इस सूची में स्थान पाया जो वैश्विक शोध मंच पर देश के बहुमूल्य प्रभाव का प्रतिनिधित्व करता है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा दो अलग-अलग सूचियां जारी की गईं। पहली प्रतिष्ठित सूची करियर-लॉन्ग डेटा पर आधारित है जिसमें 08 जामिया प्रोफेसरों ने अपनी जगह बनाई। वर्ष 2020 के प्रदर्शन की दूसरी सूची में जामिया के 16 वैज्ञानिक हैं।


जामिया से प्रो. इमरान अली,  प्रो. अतीकुर रहमान, प्रो. अंजन ए. सेन, प्रो. हसीब अहसान,  प्रो. सुशांत जी. घोष, प्रो. एस. अहमद,  प्रो. तोकीर अहमद और डॉ. मोहम्मद. इम्तैयाज को दोनों प्रतिष्ठित सूचियों में शामिल किया गया है, जबकि 2020 में शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में प्रो. आबिद हलीम,  प्रो. रफीक अहमद,  प्रो. तबरेज़ आलम खान,  प्रो. मो. जावेद,  प्रो. अरशद नूर सिद्दीकी,  प्रो. मुशीर अहमद, प्रो. फैजान अहमद और प्रो. तारिकुल इस्लाम को शामिल किया गया है।
100,000 से अधिक शीर्ष वैज्ञानिकों का सार्वजनिक रूप से उपलब्ध डेटाबेस एक समग्र संकेतक में साइटेशंस, एच-इंडेक्स और साइटेशंस पर मानकीकृत जानकारी प्रदान करता है।
वैज्ञानिकों को 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है। करियर-लॉन्ग डेटा को 2020 के अंत तक अपडेट किया जाता है। इसमें चयन सी-स्कोर द्वारा शीर्ष 100,000 या 2% या उससे अधिक के प्रतिशत रैंक पर आधारित है। 

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    National Workshop at AMU Equips Researchers with Next-Gen Data Analysis Tools

    National Workshop at AMU Equips Researchers with Next-Gen Data Analysis Tools

    Mission Shakti: A Step Towards Women Empowerment

    Mission Shakti: A Step Towards Women Empowerment
    × How can I help you?