अलीगढ़ से मोहम्मद रफीक की रिपोर्ट
अलीगढ़। शुक्रवार की देर शाम एएमयू ने क्लास 11वीं और डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग का प्रवेश परिणाम घोषित कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों का नाम प्रवेश परिणाम सूची में रखा गया है, उनकी काउंसलिंग जल्दी की जाएगी। इसके लिए एएमयू अलग से नोटिस जारी कर सबको सूचित करेगा।

एएमयू कंट्रोलर के अनुसार जिन लोगों का एडमिशन होना है, उनको अपनी पिछली मार्कशीट और उससे संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ पासपोर्ट साइज फोटो भी लाना अनिवार्य है।

एएमयू ने चांस मेमो यानी वेटिंग लिस्ट भी जारी कर दी है। इसमें डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और 11वीं क्लास का लड़की और लड़कों की सूची को जारी किया गया है। एएमयू ने शुक्रवार को को सूची जारी की है जिसमें चार चांस मेमो और चार वेटिंग लिस्ट जारी की हैं।

जिन लोगों का वेटिंग लिस्ट में नाम है उनको समय-समय पर एएमयू की वेबसाइट को देखना होगा ताकि उनकी बारी आने पर वह एडमिशन ले सके। परिणाम सूची एएमयू की वेबसाइट https://results.amucontrollerexams.com/result/results पर देखी जा सकती है।








