
अलीगढ़। एएमयू के अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों ने प्रोफेसर एआर किदवई के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन अंग्रेजी विभाग की समीना खान , राशिद नेहल और मोहम्मद साजिदुल इस्लाम की ओर से आयोजित किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा की यह न केवल अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों, बल्कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और संकायों के सभी अंग्रेजी शिक्षकों और यूजीसी मानव संसाधन केंद्र अलीगढ़ द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े शिक्षकों को एक साथ लाए।
उन्होंने कहा की विद्वान कभी सेवानिवृत्त नहीं होता और किदवई साहब विद्वान हैं। उनके स्वास्थ्य और खुशी की कामना की।









