अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में एएमयू के छात्र रजा जैदी ने मारी बाजी, मिलेंगे 25 हजार रूपये

अलीगढ़, 15 अक्टूबरः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बीएलएलबी के छात्र रजा हैदर जैदी ने महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान की 204वीं जयंती के अवसर पर जनसंपर्क कार्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है। पुरस्कार के अंतर्गत उन्हें 25,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

दूसरा पुरस्कार राजिब शेख (बीए, दारुल हुदा इस्लामिक यूनिवर्सिटी, वेस्ट बंगाल कैंपस, बीरभूम, वेस्ट बंगाल) को मिला जिन्होंने 15,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता, जबकि अब्राहम हादी (एमए, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) ने इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया जिसके अंतर्गत उन्हें 10,000/- रुपये का नकद पुरस्कार प्रात होगा।

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘सर सैयद – अंतरधार्मिक संवाद के नायक’ विषय पर पूरे भारत से विश्वविद्यालय और कालेज के छात्रों से अंग्रेजी में निबंध आमंत्रित किए गए थे।

विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले आठ अन्य प्रतिभागियों को 5,000 रुपये की पुरस्कार राशि के साथ राज्य टापर पुरस्कार दिए गए हैं, जबकि दो राज्यों के दो प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से साझा पुरस्कार राशि के साथ राज्य टापर घोषित किया गया है।

स्टेट टापर्स में मोहम्मद यासिर जमाल किदवई (बीएससी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, यूपी), अनिर्बान नंदा (पीएचडी, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बाम्बे, महाराष्ट्र), श्रींजय रूप सरबधिकारी (बीएससी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलाजी, सिमहट, नादिया, पश्चिम बंगाल), मरियम मकसूद (पीएचडी, श्री वेंकटेश्वर फार्मेसी कालेज, हाईटेक सिटी रोड, हैदराबाद, तेलंगाना), वंशिका बहनाल (शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ़ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलाजी, जम्मू एंड कश्मीर तथा शादाब आलम (बीयूएमएस, आयुर्वेदिक एंड यूनानी तिब्बिया कालेज, करोल बाग, नई दिल्ली) शामिल हैं।

दिया आमना (बीए, पीएसएमओ कालेज, तिरुरंगाडी, मलप्पुरम, केरल) और मोहम्मद आशीर (बीए, जामिया मदीना, थुन्नूर मरकज़ गार्डन, केरल) ने केरल राज्य से पुरस्कार साझा किया है, जबकि चेन्नासमुद्रम चेन्ना केसावुलु और मायदुकुरु पूजा (अन्नमाचार्य कालेज ऑफ़ फार्मेसी, राजम्पेट, कडपा के डी फार्मा छात्र) ने आंध्र प्रदेश से पुरस्कार साझा किया है।

शीर्ष तीन विजेताओं को 17 अक्टूबर को आनलाइन आयोजित होने वाले सर सैयद दिवस स्मृति समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा जबकि पुरस्कार राशि विजेताओं को उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी तथा प्रमाण पत्र डाक के माध्यम से भेभेजे जायेंगे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea