Cyber Crime: ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए तीन लोगों के पुलिस ने रूपये कराये वापस

ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को रुपए वापस करता पुलिस कर्मी

अलीगढ़। ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार हुए 3 लोगों को पुलिस में उनका पैसा वापस करवाया। कार्रवाई करते हुए इन तीनोंमामलों में 32300 रूपये, 29990 रूपये और 5000 रूपये वापस कराए गये।

ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को रुपए वापस करता पुलिस कर्मी

एसएसपी द्वारा साइबर सेल को कुछ शिकायती प्रार्थना पत्रों पर अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक अपराध राजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी द्वितीय/क्राइम श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं से घटना के सम्बध में जानकारी प्राप्त कर सम्बधित पेमेन्ट गेटवे मर्चेन्ट से सम्पर्क करके फ्रॉड की गयी धनराशि को शिकायतकर्ताओं के खाते में क्रमशः 32300/- रूपये 29990/-रूपये व 5000 रूपये वापस कराए गये । शिकायतकर्ताओं की धनराशि उनके खाते में वापस आने पर खुशी जाहिर की। अलीगढ़ पुलिस की इस कार्यवाही से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुआ है ।

प्रथम घटना का संक्षिप्त विवरणः-

दिनांक 26.09.2021 को शिकायकर्ता श्रीश तिवारी ने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि दिनांक 26/09/2021 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोस्त बताकर मेरे फोन-पे के खाते में रूपये डलवाने के बहाने से मेरे बैंक खाते से 41,000 रुपये निकाल लिये ह

द्वितीय घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 08.09.2021 को शिकायतकर्ता प्रेमपाल ने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि दिनांक 07/09/2021 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फाइनेंस कर्मचारी बनकर मुझे लोन की किस्त गूगल-पे से देने के बहाने से ऐनीडेस्क एप डाउनलोड कराकर खाते से 43,765 रु0 निकाल लिये हैं।

तृतीय घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 15.08.2021 को शिकायतकर्ता महाराज सिंह ने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि दिनांक 14/08/2021 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आर्मी मैन बनकर मेरे खाते से 5,000 रु0 निकाल लिये हैं ।

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea