गुर्दे के प्रत्यारोपण के पहले और बाद के इलाज की सुविधा अब मेडिकल में उपलब्ध

डाक्टर सैफ कैसर


मेडिसिन विभाग के डाॅक्टर सैफ कैसर ने दो लोगों का टन्नेल्ड कैथेटर (पर्मकैथ) प्लेसमेंट सफलतापूर्वक किया


अलीगढ़, 22 सितंबर। अलीगढ़ वालों के लिए एएमयू के मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन विभाग से अच्छी खबर यह है कि गुर्दा ट्रांसप्लांट से पहले दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाले लोग अब एएमयू के जेएनएमसी मेडिकल काॅलेज में अपना इलाज करा सकेंगे। एएमयू में अपना इलाज कराने के बाद वो सीधे अन्य स्थानों पर जाकर अपने गुर्दे का प्रत्यारोपण करा सकते हैं। यह सुविधा देश के कुछ चुंनिदा केंद्रों पर ही उपलब्ध, इसमें अब एएमयू भी शामिल है। ऐसा मेडिकल काॅलेज के मेडिसिन विभाग में नेफ्रोलाजी और मेडिसिन यूनिट के डाॅक्टर सैफ कैसर ने कर दिखाया जो अलीगढ़ में पहली बार हुआ है। उन्होंने ने चैदह वर्षीय गुर्दा रोगी फैज और 51 वर्षीय मुकेश पर ‘टन्नेल्ड कैथेटर’ सफलतापूर्वक पूरा किया गया।


रोगी फैज़ तथा मुकेश अनिद्रा की समस्या, आँखों कि सूजन, मांसपेशियों में ऐंठन, सूजन, बार-बार पेशाब करने की इच्छा, भूख न लगना, थकान, उच्च रक्तचाप और अस्वस्थता जैसी समस्याओं से ग्रस्त थे और उनका रोग धीरे धीरे किडनी के फेल हो जाने जैसी गंभीर समस्या को जन्म दे रहा था जिसके लिए किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत होती।

फैज और मुकेश की जांच करने वाले डाक्टरों ने अपने परीक्षण को तेज करते हुए उन्हें सूचित किया कि अन्य सभी क्रोनिक किडनी रोग (सीकेडी) से ग्रस्त रोगियों की तरह, उनके लिए किडनी प्रत्यारोपण की योजना तभी बनाई जा सकती है जब वे सप्ताह में तीन बार आंतरिक जुगलर तथा फेमोरल प्लेसमेंट के बाद हेमोडायलिसिस प्रक्रिया पूरी कर लें।


मेडिसिन विभाग के डाक्टर सैफ कैसर जो हाल में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से डीएम नेफरोलोजी कोर्स पूर्ण कर वापस जेएनएमसी लोटे हैं ने बताया कि फैज और मुकेश ने सभी उम्मीदें खो दी थीं। परन्तु उन्होंने उन दोनों पर ‘टन्नेल्ड कैथेटर’ का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। फैज़ और मुकेश दोनों को पुनः जीवन प्राप्त हुआ है और वे एक नयी आशा से अपने भविष्य की ओर देख रहे हैं। वे अब गुर्दे के प्रत्यारोपण की योजना भी बना सकते हैं’। उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन सोमवार व शनिवार को विशेष ओपीडी में वह अपने वरिष्ठ सहयोगी डाक्टर मुहम्मद असलम के साथ गुर्दा रोगियों को देख रहे हैं।


मेडीसिन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अंजुम मिर्जा चुगताई ने जोर देकर कहा कि टन्नेल्ड कैथेटर (पर्मकैथ) प्लेसमेंट कुछ चुनिंदा केंद्रों पर की जाने वाली एक जटिल प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद देश भर में ऐसी प्रक्रियाओं के लिए प्रतीक्षा समय बढ़ रहा है। जेएनएमसी में चिकित्सा विभाग सीकेडी और अन्य रोगों से पीड़ित लोगों को राहत प्रदान कर रहा है। हमारे पास इंटरवेंशनल नेफ्रोलाजी, हेमोडायलिसिस, पेरिटोनियल डायलिसिस, प्री-रीनल ट्रांसप्लांट वर्क-अप और स्क्रीनिंग और पोस्ट-रीनल ट्रांसप्लांट फालो-अप और प्रबंधन में विशेषज्ञता वाले अत्यधिक कुशल डाक्टर उपलब्ध हैं।
डाक्टरों को बधाई देते हुए अमुवि कुलपति, प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि जेएनएमसी के चिकित्सक जटिल प्रक्रियाओं का संचालन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जबकि कई अस्पताल कोविड लहर के कारण सर्जरी को टाल रहे थे। परन्तु इस परिस्थिति में भी जेएनएमसी के चिकित्सकों ने कभी अपनी सेवाओं से मुंह नहीं मोड़ा।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    यूपी स्टेट चैंपियन बनी अलीगढ़ की सब जूनियर टीम

    फाइनल में गाजियाबाद को हराया, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन अलीगढ़। नोएडा स्टेडियम में आयोजित 8वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिन का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में अलीगढ़ की सब जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment