दो शराब माफियाओं की 2 करोड़ 95 लाख की संपत्ति जब्त

अलीगढ़। शराब अपराधियों के विरुद्ध शासन व डीजीपी मुख्यालय के निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए अलीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही के बाद सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही करते हुए दो शराब माफिया अभियुक्त मुनीष कुमार शर्मा व रिषी कुमार शर्मा की अचल सम्पत्ति जब्त की है जिसकी कीमत करीब 02 करोड़ 95 लाख 52 हजार सात सौ रूपये है। आरोपियों की संपत्ति गैगंस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के अधीन की जब्त गई है।

एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शराब माफिया मुनीष कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़ व रिषी कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़ के विरुद्ध कमरतोड़ कार्यवाही करते हुए अपमिश्रित शराब का कारोबार/व्यापार कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का चिन्हीकरण कराकर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध अचल सम्पत्ति कीमत 2,95,52700/- रू0* को जब्त किया गया।
अभियुक्तगणों द्वारा उपरोक्त सम्पत्ति अपमिश्रित/जहरीली शराब के अवैध कारोबार से अनाधिकृत रूप से धन कमाकर अर्जित की गयी है ।

अभियुक्तः-

  1. मुनीष कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़
  2. रिषी कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़

जब्त सम्पत्ति
अभियुक्त मुनीष कुमार शर्मा

  1. ग्राम रायपुर में गाटा सं0 79/3.564, 88/0.038, 37 मि0/ 2.154, 3क/0.611, 15क/0.046 में कुल 1.6044 हेक्टेयर कृषि भूमि
  2. ग्राम सीयपुर में गाटा सं0 198/0.859, 209/0.193, 210/1.865 में कुल 0.444 हेक्टेयर कृषि भूमि

अभियुक्त रिषी कुमार शर्मा

  1. अभि0 रिषी शर्मा की पत्नी अभियुक्ता रेनू शर्मा के नाम 770 वर्गमीटर भूमि,
  2. अभि0 रिषी शर्मा के नाम तेजपुर अनूपशहर रोड़ पर 385 वर्गमीटर का प्लाट व उस बनाई गई दुकान
  3. अभि0 रिषी शर्मा की पत्नी अभियुक्ता रेनू शर्मा के नाम ग्राम सुमैरा दरियापुर में 0.886 हेक्टेयर कृषि भूमि
  4. ग्राम सीयपुर में 1.153 हेक्टेयर कृषि भूमि
  5. ग्राम पिलौना में 0.4223 हेक्टेयर कृषि भूमि
  6. ग्राम तेजपुर में 1.538 हेक्टेयर कृषि भूमि
  7. ग्राम भोजपुर गड़िया में 0.3782 हेक्टेयर भूमि गौरतलब है कि एसएसपी द्वारा पूर्व में ही अपने अधीनस्थों को शराब प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा/गैगस्टर/हिस्ट्रीशीट जैसी कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में मु0अ0सं0 232/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना जवाँ में अभियुक्त मुनीष कुमार शर्मा व रिषी कुमार शर्मा उपरोक्त की अचल सम्पत्ति को जब्त किया गया ।

विदित है कि इससे पूर्व शराब माफिया अनिल चौधरी ,विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह, मुनीष कुमार शर्मा,ऋषि कुमार,अर्जुन,विक्रम सिंह व नीरज चौधरी, रविन्द्र पाठक,सतीश कुमार उर्फ खुराना की सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अब तक कुल 71 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है ।

  • Related Posts

    एक लाख 84 हजार 607 रुपए की एवज में बिजली निगम को देने पड़ गए 5 लाख 27 हजार 656 रुपए उपभोक्ता को

    गुडग़ांव, 17 अप्रैल। बिजली चोरी के मामले को अदालत द्वारा गलत करार दिए जाने के बाद बिजली निगम को एक लाख 84 हजार 607 रुपए जुर्माना राशि के बदले उपभोक्ता…

    खुद ही रच डाली लूट की कहानी, बेटा लेकर गया 22 लाख, गिरफ्तार

    अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र से 22 लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस ने आरोपी मुनिम और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने उसके पास से लूटा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment