AMU: साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक पर दिया ज्ञान

साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक पर पांच दिवसीय आनलाइन कार्यशाला
अलीगढ़, 31 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा ‘साइबर सुरक्षा और डिजिटल फोरेंसिक’ विषय पर 5 दिवसीय आनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों, पूर्व छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों के कौशल को बढ़ाना और उन्हें ‘साइबर सुरक्षा और साइबर फोरेंसिक’ से संबंधित ज्ञान की वर्तमान स्थिति से अवगत कराना था।
कार्यशाला के लिए एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 58 उद्योग क्षेत्र के पेशेवर, 242 शिक्षक और लगभग 685 छात्र शामिल थे। इसमें एएमयू के विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों के अलावा भारत के 23 विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यशाला के लिए बांग्लादेश, जॉर्डन, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात आदि देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों ने भी पंजीकरण कराया था।
उद्घाटन समारोह में, प्रोफेसर मोहम्मद अशरफ (डीन, विज्ञान संकाय) ने ऐसे विषयों पर कार्यशाला के आयोजन को समय की आवश्यकता करार दिया और इस प्रकार के सामयिक विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए विभाग के प्रयासों की प्रशंसा की।
उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले डेढ़ साल में महामारी के दौरान वैश्विक लाकडाउन के कारण आईटी की पहुंच कई गुना बढ़ गई है। इस नए सामान्य में साइबर अपराधों और संभावित निवारक उपायों के बारे में जागरूकता पैदा करना सर्वाेपरि है।
कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर आसिम जफर ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला के उद्देश्यों, ट्रेंडिंग कौशल और ‘साइबर सुरक्षा और साइबर फोरेंसिक’ से संबंधित ज्ञान की वर्तमान स्थिति के बारे में बात की।
उन्होंने बताया कि विभाग ने आगामी महीनों में विभिन्न विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ क्षमता निर्माण के लिए कार्यशालाओं की एक श्रृंखला आयोजित करने की योजना बनाई है, इन विषयों में बिग डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, पायथन, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम, इमेज प्रोसेसिंग, साइबर सिक्योरिटी एंड डेटा फोरेंसिक, इंफार्मेशन सिक्योरिटी, ब्लाकचौन, इंटरनेट आफ थिंग्स, क्लाउड कंप्यूटिंग, बायोइनफारमैटिक्स, सिमेंटिक वेब आदि शामिल हैं।
जेएनयू की डा मंजू खारी, श्री एस एच अब्बास मेहदी, निदेशक, एसटीपीआई, भोपाल, श्री विपिन गुप्ता, निदेशक, यू-नेट लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, मोगा, पंजाब, जेएनयू से डॉ करण सिंह, सुश्री विजय तिवारी, कार्यकारी निदेशक, तात्या विंग फेडरेशन, नोएडा, जिनके पास नेटवर्क उपकरणों और सूचनाओं के सुरक्षा पहलुओं के प्रबंधन का व्यापक अनुभव है, ने संसाधन व्यक्ति के रूप में कार्यशाला के तकनीकी इंटरैक्टिव सत्रों का संचालन किया। स्पीकर ने प्रतिभागियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर दिया।
समापन सत्र में जीटीबी इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली के महानिदेशक प्रोफेसर पीएस ग्रोवर ने समय पर एमएससी शुरू करने के लिए कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रयासों की सराहना की।
प्रो ग्रोवर ने दुनिया भर में हो रहे साइबर हमलों के लगातार बढ़ते मामलों के चिंताजनक आंकड़ों पर प्रकाश डाला और साइबर सुरक्षा के अनुशासन के अध्ययन की आवश्यकता और महत्व पर जोर दिया।
डॉ फैसल अनवर और डा मोहम्मद नदीम तकनीकी सत्रों के मॉडरेटर थे। प्रो तमन्ना सिद्दीकी, समन्वयक, ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और इस कार्यशाला के सह-समन्वयक डा अरमान रसूल फरीदी ने कार्यशाला के सत्रों का संचालन किया।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea