प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम बनीं तिब्बिया कॉलेज की प्रिन्सिपल

प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम एकेटीसी की प्रिन्सिपल नियुक्त
अलीगढ़, 31 अगस्तः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अजमल खान तिब्बिया कालेज के अमराजे जिल्द वा जोहराविया विभाग की प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम को अजमल खान तिब्बिया कालिज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम को शिक्षण एवं चिकित्सा का 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह यूनानी चिकित्सा संकाय की डीन तथा दो कार्यकालों के लिए अमराज़े जिल्द वा ज़ोहराविया विभाग की अध्यक्ष के रूप में सेवाऐं दे चुकी हैं।
वरिष्ठता के आधार पर प्रोफेसर शगुफ्ता एएमयू कोर्ट, कार्यकारी परिषद और अकादमिक परिषद की सदस्य भी रहीं हैं। वह जुलाई 2012 में अमुवि की कार्यवाहक कुलपति के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।
प्रोफेसर शगुफ्ता स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आयुष विभाग में सीसीआईएम की गवर्निंग काडी की सदस्य हैं। वह सेंट्रल काउंसिल आफ इंडियन मेडिसिन (यूनानी) की सदस्य, भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद की शिक्षा समिति की अध्यक्ष, केंद्रीय भारतीय चिकित्सा परिषद (यूनानी) की उपाध्यक्ष, केंद्रीय भारतीय चिकित्सा परिषद की कार्यकारी समिति की अध्यक्ष तथा यूनिमेड कुल्लिया की वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड की सदस्य रह चुकी हैं।
प्रो शगुफ्ता ने मोआलीजात और अमराज़-ए-जिल्द वा ज़ोहराविया पर तीन पुस्तकें लिखी हैं और कई प्रख्यात पत्रिकाओं में शोध पत्र भी प्रकाशित किए हैं। कास्मेटोलाजी पर उनकी चौथी किताब प्रकाशित हो रही है। वह यूएनआई-मेडिकस की प्रधान संपादक हैं।
प्रोफेसर शगुफ्ता अलीम को कुलपति द्वारा निवर्तमान प्राचार्य प्रोफेसर सऊद अली खान का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरान्त प्राचार्य नियुक्ति किया गया है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea