पुलिस को सूचना देकर लुटेरे को पकड़वाने वाले रवि कश्यप सम्मानित

पुलिस लाइन में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं

अलीगढ़। पीड़ित व्यक्ति की सहायता हेतु एवं घायल बेजुबान जानवरों की सहायता के लिए निर्भीक होकर यूपी-112 पर दें सूचना।जनपद के जागरूक कॉलर श्री रवि कुमार कश्यप नि0-नगला मसानी खैर रोड जनपद अलीगढ़ ने यूपी-112 पर कॉल कर 03-09-2021 को सूचना दी कि दो संदिग्ध व्यक्ति एक महिला को चाकू मारकर कुण्डल लूटकर ले गये हैं। ।

इस सूचना पर पीआरवी 0730 के कर्मियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर, पीछा कर अभियुक्त 1. शाहरूख पुत्र भूरा 2. उमेश पुत्र अशोक नि0गण निवरी थाना देहलीगेट को मय चाकू व कुण्डल के पकड़कर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना बन्नादेवी को सुपुर्द किया गया तथा घायल महिला को उपचार हेतु हॉस्पीटल भेजा गया । मुसीबत के समय दूसरे के लिए यूपी-112 की सहायता लेने वाले श्री रवि कुमार कश्यप को देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी 112 की तरफ से श्री सतीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक यातायात, अलीगढ द्वारा सम्मानित किया गया है । जनपद के जागरूक कॉलर को श्रीमान एडीजी 112 श्री अशोक कुमार सिंह महोदय की तरफ से सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और पुलिस रिस्पांस व्हीकल का प्रतीकात्मक माडल प्रदान किया गया ।

एसएसपी की अपील
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी द्वारा आमजन से अपील की गयी कि मानवता का परिचय देते हुए किसी भी पीड़ित व्यक्ति की सहायता हेतु एवं घायल बेजुबान जानवरों की सहायता के लिए निर्भीक होकर यूपी-112  पर कॉल करें। विदित है कि एसएसपी द्वारा यूपी-112 में रिस्पांस टाइम 02 मिनट कम करने के लिए आदेश दिए गये है तथा सभी पीआरवी पुलिसकर्मियों को किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँच कर सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया ।
  • Related Posts

    भारत पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित डॉ. नाज़िश बेगम की पुस्तक ‘कथ्य-विन्यास से शिल्प-सौंदर्य तक : कहानी प्रवाह का समीक्षात्मक पाठ‘ का एएमयू में विमोचन एएमयू के वीमेंस कॉलेज में रचनात्मक…

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2026। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लेखन-कौशल, रचनात्मकता और साहित्यिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea