AMU: हॉकी मैदान में मनाया हॉकी टीम के जीतने पर जश्न

एक दूसरे को मिठाई खिलाते एएमयू के हॉकी मैदान में लोग

अलीगढ़। ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने की खुशी में एएमयू के सिंथेटिक हॉकी मैदान पर गेम्स कमेटी के खेल उप निदेशक एवं अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनीस उर रहमान खान, एएमयू हॉकी के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं उप निदेशक खेल ,अरशद महमूद सहित गेम्स कमेटी के खेल प्रशिक्षकों एवं एएमयू ए बी के स्कूल की हॉकी खेल की छात्राएं सहित उनके व्यायाम शिक्षक शमशाद निसार आज़मी , मोहम्मद इमरान खान सहित दर्जनों खिलाड़ियों ने एएमयू के हॉकी सिंथेटिक मैदान पर पहुंच कर भारतीय तिरंगे को लेकर हॉकी मैदान का चक्कर लगाते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर खुशी का इजहार कर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर गर्व करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जशन मनाते हुए खुशी का इजहार किया ।

इस अवसर पर हॉकी विशेषज्ञ एवं खेल उप निदेशक एएमयू गेम्स कमेटी अनीस उर रहमान खान और अरशद महमूद ने कहा कि 41 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय खेल हॉकी में ओलंपिक में पदक जीतने से हॉकी खेल के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ेगी तथा भारतीय खेल हाकी में एक नए युग की शुरुआत के साथ साथ हॉकी खेल में देश में पुनः क्रांति आएगी । कार्यक्रम का संचालन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने किया । इस अवसर पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी गेम कमेटी के खेल प्रशिक्षक स्विमिंग मोहम्मद मंसूर, सोहेल फारूकी, टीटी के प्रशिक्षक नावेद खान, हाइकिंग एंड माउंटरिंग के प्रशिक्षक मोहम्मद शहाब खान, एएमयू के पूर्व एथलीट हीरा सिंह बघेल, राधाचरण, मोहम्मद गुफरान ,एएमयू ए बी के स्कूल गर्ल्स की हॉकी खिलाड़ी कुमारी राबिया, कुमारी ममता, जेनब फातिमा, आलिया राशिद ,रोजी नाजिया, परवीन साबिर खान, यशा मजहर, तैयबा नदीम ,अबीरा रिजवान, सिमरन शकील, नताशा, नसीम ज़ोहरा, अमरीन मलिक, नाजिया परवीन, सफिया शकील ,नसरीन आदि ने अपनी-अपनी हॉकी के साथ जीत के जश्न में शामिल हुई

  • Related Posts

    भारत पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित डॉ. नाज़िश बेगम की पुस्तक ‘कथ्य-विन्यास से शिल्प-सौंदर्य तक : कहानी प्रवाह का समीक्षात्मक पाठ‘ का एएमयू में विमोचन एएमयू के वीमेंस कॉलेज में रचनात्मक…

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2026। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लेखन-कौशल, रचनात्मकता और साहित्यिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea