महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे सपाई

Aqeel Ahmad
अकील अहमद की रिपोर्ट

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष व पार्षद शाकिर मलिक की अध्यक्षता में महंगाई एव महिला उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सपाईयों ने जीवनगढ़ मेन रोड से होते हुए क्वार्सी बाई पास रोड़ पर आकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

महानगर उपाध्यक्ष शाकिर मलिक ने कहा कि ये सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। भाजपा सरकार का नारा था। सबका साथ सबका विकास, लेकिन इसका असर कहीं नहीं दिखता। भापजा की सरकार में अडानी, अम्बानी व रामदेव का विकास हुआा और गरीब जनता पर अत्याचार। अपनी कुर्सी हड़पने के लिए महिलाओं के साथ बदसलूकी की जाती है।उनकी साड़ी खींची जाती है।

चुनाव में धांधली की जाती है। महंगाई चर्म सीमा पर है। गैस मूल्य इतना बढ़ा दिया है कि गरीब जनता की रसोई चलना मुश्किल हो गई है किसानों को ट्रैक्टर चलाना मुश्किल हो गया है। डीजल पेट्रोल बहुत अधिक मंहगा कर दिया है। महानगर उपाध्यक्ष शाकिर मलिक ने राज्यपाल महोदय से मांग की कि ऐसी सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए,जिस से महंगाई पर अंकुश लग सके। नारियों का सम्मान बचा रहे, गरीब जनता खुशी से अपनी रसोई चला सके।

इस मौके पर जिला महासचिव यूथ विग्रेड इमरान मलिक,महानगर उपाध्यक्ष युवजन सभा अरमान अल्वी, महानगर उपाध्यक्ष यूथ विग्रेड नवेद आलम,पूर्व पार्षद प्रतियासी जावेद मलिक,बल्लू बकील,ईलू आमिर, आमिर आजाद, साबिर मलिक, शान मोहम्मद महुआ खेड़ा वाले, अमजद अली,डॉ नदीम,यासीन खान,मुल्ला जी,जमील,आसिफ,जावेद मलिक,उमर,आजम नेता जी,हाजी मो खान,बंटी,आदि सेकड़ो लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea