रविशंकर प्रसाद ने आईटी मंत्री को दी बधाई, ट्विटर पर सख्ती के लिए की तारीफ

New Delhi. 12 July 2021 पूर्व सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को  नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को बधाई दी और नए आईटी नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर देने के लिए उनकी सराहना की। प्रसाद ने ट्वीट करते हुए कहा कि अश्विनी वैष्णव ने भी माना है कि नए आईटी कानूनों को उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को और सशक्त बनाने एवं उनकी शिकायतों के निवारण के लिए डिजाइन किया गया है। मैं उनके द्वारा इस कानून को दिए गए समर्थन की प्रशंसा करता हूं।

बता दें कि इससे पहले आईटी मंत्रालय का पदभार ग्रहण करने के ठीक बाद अश्विनी वैष्णव ने जोर देकर कहा था कि भारत में रहने वाले और काम करने वालों को देश के नियमों का पालन करना होगा। ट्विटर द्वारा नए आईटी नियमों को न मानने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब के उन्होंने कहा था कि जो कोई भारत में रहता है और काम करता है उसे देश के नियमों का पालन करना होगा। 

जानिए अश्विनी वैष्णव के बारे में
गौरतलब है कि 15 नए कैबिनेट मंत्रियों में छठवें नंबर पर शपथ लेने वाले अश्विनी वैष्णव अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में संसद में कदम रखा था और अब कैबिनेट में अपनी पैठ कायम कर ली है। भाजपा के सूत्र बताते हैं कि तकनीक में उस्ताद 50 वर्षीय अश्विनी वैष्णव टीम मोदी के ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों में अपनी दक्षता की वजह से मौका मिला। बताया जाता है कि कोरोना महामारी के दौर में कई नीतियों के निर्धारण में उनकी भी अहम भूमिका रही। 

वाजपेयी सरकार में भी दिखाई थी काबिलियत
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में अश्विनी वैष्णव उपसचिव रह चुके हैं। उस दौरान उन्होंने पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल को तैयार करने में विशेष योगदान दिया था। वहीं, जब वाजपेयी ने प्रधानमंत्री कार्यालय छोड़ा तो अश्विनी वैष्णव ने उनके निजी सचिव की भूमिका निभाई। 

ट्विटर इंडिया ने नए शिकायत अधिकारी को किया नियुक्त
वहीं केंद्र सरकार के साथ आईटी नियमों को लेकर विवाद के बीच सोशल मीडिया जाइंट्स ट्विटर ने भारत में स्थानीय शिकायत अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। कंपनी ने विनय प्रकाश को नया शिकायत अधिकारी नियुक्त किया है। कल ही कंपनी की वेबसाइट पर इस नियुक्ति के बारे में सूचना दी गई।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    अलीगढ़। भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली–अलीगढ़ के तत्वावधान में सीतारा पैलेस, दोधपुर, ऑक्यूपाइंग द ग्रे: द बैटल फ़ॉर नॉन-बाइनरी स्पेस अलीगढ़ में सहायक प्रोफेसर डॉ. बेबी नीलम की शोधपरक पुस्तक का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment