School Reopen: कई राज्यों में छात्र जा सकेंगे स्कूल

File Photo

नई दिल्‍ली, एजेंसी। देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के साथ कई राज्‍यों ने अपने-अपने यहां बंदिशों में भी छूट देनी शुरू की है। इसी के तहत कई ने स्‍कूलों को दोबारा खोलने की तारीख का भी ऐलान कर दिया है। इन राज्‍यों में हरियाणा, उत्‍तराखंड, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्‍य शामिल हैं। वहीं, तमाम ने इसे लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया है। वे जल्‍द ही इस दिशा में निर्णय लेने वाले हैं। बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस महामारी प्रकोप के चलते काफी समय से स्कूल, कॉलेज और दूसरे शिक्षण संस्थान बंद हैं। शैक्षणिक सत्र पूरा करने के लिए ऑनलाइन क्लासेस की मदद ली जा रही है।

देश में तीसरी लहर आने की आशंका

कोरोना की दूसरी लहर खत्‍म नहीं हुई है। वहीं, तीसरी लहर आने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में स्‍कूलों को खोलने में खतरा है। देश में 18 साल से कम उम्र वालों का वैक्‍सीनेशन भी नहीं हुआ है। देश में 12 से 18 साल से उम्र के बच्‍चों के लिए अगले कुछ महीनों में वैक्‍सीनेशन की शुरुआत हो सकती है। इसे लेकर ट्रायल चल रहे हैं। ऐसे में कई राज्यों में स्कूल और कॉलेजों को फिर से खोलने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। कई राज्यों ने फिर से स्कूल, कॉलेज खोलने पर ताजा अपडेट जारी किया है, आइए जानते हैं आपके शहर में स्कूल और कॉलेज कब खुल सकते हैं।

उत्‍तर प्रदेश में अभी आनलाइन क्लास की इजाजत (school reopen in UP)

राज्‍य में 1 जुलाई से प्रशासनिक काम के लिए स्‍कूल खुल गए हैं। हालांकि, बच्‍चों को अभी ऑनलाइन ही क्‍लास  करने के लिए कहा गया है। राज्‍य सरकार ने केवल टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्‍टाफ को स्‍कूल आने की इजाजत दी है।

हरियाणा में 16 जुलाई से खुलेंगे स्कूल (school  reopen news haryana)

हरियाणा के सभी स्कूलों को कक्षा 9 से 12 के लिए 16 जुलाई और कक्षा 6 से 8 के लिए 23 जुलाई से खोलने का निर्णय लिया गया है। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया है कि शिक्षण संस्‍थानों को इस दौरान कोरोना के प्रोटोकॉल का सख्‍ती से पालन करना होगा।

महाराष्‍ट्र में 15 जुलाई से खुलेंगे स्कूल (school reopen in maharashtra)

प्रदेश सरकार ने केवल वहीं स्‍कूलों को दोबारा खोलने का फैसला किया है जहां पिछले एक महीने में कोरोना का एक भी केस नहीं आया है। राज्‍य में 8वीं से 12वीं तक के क्‍लास 15 जुलाई से खुलेंगे। सरकार इस मामले में बहुत फूंक-फूंक कदम रख रही है।

 दिल्‍ली में तीन फेज में स्कूल खोलने का एलान (school reopen news delhi)

दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने तीन फेज में दोबारा स्कूल खोलने के लिए कहा था। पहला फेज 28 जून, 2021 से शुरू हुआ है। इसमें शिक्षक और छात्र (जरूरत पड़ने पर माता-पिता के साथ) ऑनलाइन जुड़ेंगे। इसके बाद 5 जुलाई से दूसरा चरण शुरू हुआ। इस दौरान शिक्षक भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी सहयोग देना शुरू करेंगे। अंतिम व तीसरा चरण अगस्त से शुरू होगा। इसमें कक्षा-आधारित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कक्षा नर्सरी से आठवीं तक वर्कशीट दी जाएगी।

MP में स्कूल खोलने के फैसला अभी नहीं (School reopen news MP)

राज्‍य ने अब तक स्‍कूल खोलने का फैसला नहीं किया है। पहले 1 जुलाई से स्‍कूल खोलने की तैयारी थी। लेकिन, बाद में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात से इनकार कर दिया। उन्‍होंने कहा था कि इस बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।

 बिहार में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोलने का फैसला (School reopen bihar)

राज्‍य में चरणबद्ध तरीके से स्‍कूल खोलने का फैसला किया गया है। 6 जुलाई से स्‍कूल खुलने शुरू हुए हैं। कहा जा चुका है कि कोरोना की स्थितियों को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।

तमिलनाडु में अभी स्कूल खोलने का निर्णय नहीं (school reopen tamilnadu)

कोरोना के मामलों में उल्‍लेखनीय गिरावट आने के बाद ही राज्‍य में स्‍कूलों को खोला जाएगा। कक्षा 12 के नतीजे घोषित होने के बाद ही स्‍कूल में प्रवेश लेंगे।

गुजरात में चरणबद्ध तरीके से खुलेंगे स्‍कूल (school reopen news gujrat)

सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्‍कूलों को दोबारा खोलने का फैसला किया है। जल्‍द इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।

आंध्र प्रदेश में 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल (School reopen in andhra pradesh)

प्रदेश सरकार ने 16 अगस्‍त से स्‍कूलों को दोबारा खोलने का फैसला किया है। ऑनलाइन क्‍लास 12 जुलाई से शुरू होंगी।

कर्नाटक में 19 जुलाई से कॉलेजों को दोबारा खोलने का विचार (school reopen karnataka)

राज्‍य सरकार 19 जुलाई से कॉलेजों को दोबारा खोलने पर विचार कर रही है। सरकारी और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में 64 फीसद छात्रों और 85 फीसद स्‍टाफ की उपस्थिति के साथ इन्‍हें खोलने की तैयारी है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea