वीएम हाल ने अंतर हाल हाकी विजेता का खिताब जीता

 अलीगढ, 22 मार्चः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी के हाकी क्लब द्वारा आयोजित इंटरहाल हाकी प्रतियोगिता के फायनल में वीएम हाल की टीम ने एमएम हाल की टीम को टाईब्रेकर मुकाबले में 4-2 से हराकर विजेता का खिताब जीत लिया।

फायनल मुकाबला टाईब्रेकर के द्वारा कराया गया जिसमें प्रतियोगिता के फायनल में पहुंची टीम वीएम हाल ने एमएम हाल की टीम को 4-2 से हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्राॅक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली, गेम्स कमेटी सचिव प्रोफेसर एस अमजद अली रिज़वी, हाकी क्लब अध्यक्ष प्रो. गुलाम सरवर हाशमी, पूर्व कप्तान मोहम्मद शहदा, अली मुहम्मद खान (अरशद) माज़िन जैदी, वीएम हाल के प्रोवोस्ट प्रो. तारिक मुर्तजा, डिप्टी डायरेक्टर अनीस उर रहमान व असिस्टेंट डायरेक्टर अरशद महमूद ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव हाकी क्लब कप्तान अखतब खान ने स्वागत भाषण दिया। संचालन बखूबी शम्स ने किया।

इस अवसर पर डाक्टर मैराजउद्दीन, मोहम्मद तौफीक व मोहम्मद मैराज भी मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका अरशद महमूद, मोहम्मद राशिद व मतीउर रहमान ने निभाई।

जनसंपर्क कार्यालय

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea