Google search engine
Saturday, April 20, 2024
Google search engine
Google search engine

मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा

कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त एवं डीआईजी सुरेश राव ए. कुलकर्णी ने कहा कि महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए तेजी के साथ कार्यवाही की जाए। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन कर मौके पर जाकर उभयपक्षों को सुन नियम-कानून के तहत अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की जाए। आम आदमी के अन्दर सुरक्षा की भावना जागृत होनी चाहिए। हाल ही के वर्षोंं में प्रदेश भर में सभी पर्व शान्ति और सौहार्द के साथ सद्भावनापूर्ण माहौल में सम्पन्न हो रहे हैं, आगे भी इसी प्रकार का माहौल बना रहे इस प्रकार से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी जनमानस से समन्वय स्थापित कर शान्ति व्यवस्था को बनाए रखें।

मण्डलायुक्त ने कहा कि वर्तमान में नवदुर्गा पर्व एवं रमजान का त्योहार मनाया जा रहा है। किसी प्रकार से कोई अप्रिय घटना न होने पाए। परम्परागत जुलूस, पूजा-अर्चना अच्छे से हों। ध्यान रखा जाए कि किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हों। सोशल मीडिया पर विशेष निगाह रखी जाए। यदि कोई भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट प्राप्त होती है तो सम्बन्धित के विरूद्ध तत्काल प्रभावी एवं कठोरतम कार्रवाई की जाए। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करते हुए विवेकपूर्ण निर्णय ले उचित कार्यवाही करें। हर दिन सांयकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलियम अवश्य करें। विद्युत एवं जल आपूर्ति सुचारू बनाए रखते हुए त्योहारों पर खाद्य पदार्थों की जांच अवश्य की जाए। ध्यान रखा जाए कि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है।

बैठक में डीएम अलीगढ़ इन्द्र विक्रम सिंह, डीएम एटा अंकित कुमार, डीएम कासगंज हर्षिता माथुर, डीएम हाथरस अर्चना वर्मा, अपर आयुक्त कंचन शरण, एएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी, एसपी एटा उदय शंकर सिंह, एसपी कासंगज सौरव दीक्षित, एसपी हाथरस देवेश कुमार समेत समस्त सीडीओ, एडीएम एवं मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त सर्वेश चन्द्र यादव द्वारा किया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine

Related Articles

Google search engine

Latest Posts