सैलरी न मिलने को लेकर एएमयू कर्मचारियों ने किया पीवीसी ऑफिस का गहराव


अलीगढ़। शुक्रवार सुबह एएमयू के एडहॉक और डेली वेजर लगभग 3000 कर्मचारियों को इस माह का वेतन नहीं मिला है इसके एवज में कर्मचारियों ने शुक्रवार को करीब 9:30 सुबह पीवीसी के ऑफिस का घेराव कर दिया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग पीवीसी ऑफिस के बाहर जमा हो गए। मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल को बुलाना पड़ा। पुलिस बल एएमयू रजिस्ट्रार ऑफिस के गेट के बाहर तैनात रहा।
कुछ कर्मचारियों ने बताया की उनको इस माह की सैलरी नहीं दी गई है और इतना भी सुनने में आ रहा है कि 31 दिसंबर के बाद उनकी सेवाएं समाप्त करने की चर्चा चल रही है, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कर्मचारियों की मांग है कि उनको जल्द से जल्द वेतन दिया जाए ताकि वह अपने परिवार को चला सके। पीवीसी ऑफिस के बाहर एएमयूके विभिन्न विभागों से भी कर्मचारी आ गए। कर्मचारियों का कहना था कि वह पीसफुल तरीके से अपना प्रदर्शन करेंगे उनका हंगामा करने का कोई कोई मन नहीं है। उन्होंने बताया की वीसी को इस बारे में पहले ही अवगत करा दिया गया था। उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई कुछ कर्मचारियों का यह भी कहना है कि वीसी दिल्ली इस मामले को लेकर गए हैं ताकि कर्मचारियों की सैलरी मिल सके। प्रॉक्टर टीम मौके पर पहुंच गई और कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वो वेतन को लेकर अड़े थे और पीवीसी से मिलने की बात कर रहे थे हालांकि इस मामले में अभी कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।

  • Related Posts

    भारत पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित डॉ. नाज़िश बेगम की पुस्तक ‘कथ्य-विन्यास से शिल्प-सौंदर्य तक : कहानी प्रवाह का समीक्षात्मक पाठ‘ का एएमयू में विमोचन एएमयू के वीमेंस कॉलेज में रचनात्मक…

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2026। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लेखन-कौशल, रचनात्मकता और साहित्यिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea