राष्ट्रीय रोलर हाॅकी प्रतियोगिता में यूपी की सीनियर टीम रही उपविजेता


बैंगलोर में आयोजित की गई, चैंपियनशिन, सभी वर्ग की 100 से अधिक टीमों ने लिया हिस्सा

अलीगढ़। बैंगलोर में आयोजित 11-22 दिसंबर 2022 को आयोजित होने वाली 60वीं राष्ट्रीय रोलर हाॅकी चैंपियनशिप में यूपी की सीनियर टीम उपविजेता रही है। इस टीम में अलीगढ़ के 6 खिलाड़ी थे। टीम इससे पहले भी कई चैंपियनशिप जीत चुकी है। इन खिलाड़ियों में एएमयू के भी कई खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के जीतने के अलीगढ़ वासियों में हर्ष का माहौल है। इस प्रतियोगिता में सब जूनियर टीम सेमी फाइनल तक पहुंची। विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई है।

बैंगलोर में आयोजित रोलर हाॅकी चैंपियनशिप में उपविजेता रही यूपी टीम के खिलाड़ी सिलवर मेडल और ट्राॅफी लेते हुए।
बैंगलोर में आयोजित रोलर हाॅकी चैंपियनशिप में उपविजेता रही यूपी टीम के खिलाड़ी सिलवर मेडल और ट्राॅफी लेते हुए।


बैंगलोर में आयोजित 60वीं रोलर हाॅकी चैंपियनशिप में देश के कोने-कोने से आई करीब 100 से अधिक टीमों ने भाग लिया। यूपी टीम ने पहले मैच से ही बढ़त बनाते हुए जम्मू-कश्मीर समेत कई टीमों को हराते फाइनल में अपनी जगह बनाई और फाइनल चडीगढ़ के साथ खेला। जहां दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ और चड़ीगढ़ 1-0 से जीती। विजेता टीम को गोल्ड मेडल जबकि उपविजेता टीम को राष्ट्रीय रोलर हाॅली संघ की ओर से सिलवर मेडल प्रदान किया गया।

बैंगलोर में आयोजित रोलर हाॅकी चैंपियनशिप में उपविजेता रही यूपी टीम के खिलाड़ी सिलवर मेडल और ट्राॅफी दिखाते हुए।
बैंगलोर में आयोजित रोलर हाॅकी चैंपियनशिप में उपविजेता रही यूपी टीम के खिलाड़ी सिलवर मेडल और ट्राॅफी दिखाते हुए।

यूपी टीम के कप्तान संतोष जीएम थे जो एएमयू के एमबीए छात्र हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी नईम उर रहमान, तारूख मोहसिन, अमान उल्लाह फारूकी, अशब, शाहजेब खान अलीगढ़ के खिलाड़ी हैं और एएमयू के छात्र और पूर्व छात्र हैं। 24 दिसंबर को टीम के खिलाड़ी ट्राॅफी के साथ अलीगढ़ पहुंचे जहां पर उनका स्वागत किया गया। एएमयू के स्केटिंग रिंक के कोच अली अकबर ने उप विजेता टीम को बधाई दी।


सब जूनियर टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शायान अफसर, शोबान, अदीब, अजलान, अल्ताफ, मुनीर आदि अलीगढ़ पहुंचे सब जूनियर टीम भी सेमिफाइनल तक पहुंची थी। अलीगढ़ की सब जूनियर टीम नोएडा में अक्टूबर माह में नोएडा में आयोजित रोलर हाॅकी चैंपियनशिप विजेता रही है। अलीगढ़ से मोहम्मद रफीक, नावाजिश खान, कुंवर नौशाद, आजम मीर, और अली सुलेमान भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए बैंगलोर पहुंचे।

  • Related Posts

    भारत पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित डॉ. नाज़िश बेगम की पुस्तक ‘कथ्य-विन्यास से शिल्प-सौंदर्य तक : कहानी प्रवाह का समीक्षात्मक पाठ‘ का एएमयू में विमोचन एएमयू के वीमेंस कॉलेज में रचनात्मक…

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2026। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लेखन-कौशल, रचनात्मकता और साहित्यिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea