96 घंटे स्केटिंग, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज दर्ज हुआ विवेक का नाम

गिनीज बुक रिकॉर्ड धारी मास्टर विवेक को अलीगढ़ पल्बिक स्कूल में सम्मानित किया गया

अलीगढ़। कर्नाटक में बीते दिनों हुई स्केटिंग प्रतियोगिता में 96 घंटे तक लार्जेस्ट स्पीड में स्केटिंग करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराकर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी को गुरुवार को सम्मानित किया गया। वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी मास्टर विवेक को अलीगढ़ पल्बिक स्कूल में सम्मानित किया गया।


मास्टर विवेक ने बीते दिनों कर्नाटक के बेलगांव में 96 घंटे स्केटिंग चलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया है जिसके चलते स्कूल की ओएसडी प्रो. जकिया अतहर सिद्दीकी ने विवेक को सम्मानित किया और प्रोत्साहित किया कि वह भविष्य में भी ऐसे ही जिले का नाम रोशन करते रहे।


उनके साथ वाइस प्रिंसिपल सैय्यद इरफ़ान अली नक़वी, स्कूल के प्रोक्टर इरशाद हुसैन, मीडिया इंचार्ज डॉ फातिमा जेहरा मौजूद रही।

मुक्केबाजी में भी दिखा चुके हैं दम
विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाले मास्टर विवेक दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। 29 मई 2022 को उन्होंने कर्नाटक में हुई प्रतियोगिता में स्केटिंग की और लिम्का बुक में नाम दर्ज कराया। उनके साथ साथ 1039 खिलाड़ी इसमें शामिल हुए थे।
इससे पहले उन्होंने 1 नवंबर 2019 को भी इसी प्रतियेागिता में हिस्सा लिया था। 2019 में भी उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया था और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराते हुए अलीगढ़ का नाम रोशन किया था। जिसके बाद वह लगातार जिले को पहचान दिला रहे हैं।
उनके कोच प्रदीप रावत और बॉक्सिंग के राष्ट्रीय प्रशिक्षक सोम प्रकाश शर्मा ने बताया कि विवेक स्केटिंग के साथ बॉक्सिंग में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। मुक्केबाजी में विवेक राज्य स्तर पर मेडल हासिल कर चुका है और अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहा है।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea