Google search engine
Thursday, April 25, 2024
Google search engine
Google search engine

अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के डॉ. दौलत राम शर्मा बने हिंदुस्तानी साहित्य संस्कृति संगम के नए अध्यक्ष

“देश में युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और साहित्य के बारे में जागरूक रहना चाहिए: डॉ दौलत राम”

अलीगढ़ 01 अगस्त 2022 : अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के शिक्षक डॉ. दौलत राम शर्मा को साहित्यिक और संस्कृति को जागरूक करने के लिए हिंदुस्तानी साहित्य संस्कृति संगम के नए अध्यक्ष चुना गया।

अलीगढ़ मंडल की साहित्यिक संगठन हिंदुस्तानी साहित्य संस्कृति संगम संस्था एक दशक से से हिंदी साहित्य, शोध और गंगा जमुनी संस्कृति के लिए सार्थक सेवाएं दे रहा है।

संस्था के संस्थापक सभापति प्रो जसीम मोहम्मद ने बताया की हिंदुस्तानी साहित्य संस्कृति संगम ने रविवार में मुज्जम्मिल मंजिल कॉम्प्लेक्स में आयोजित अपनी वार्षिक बैठक में अलीगढ़ पब्लिक स्कूल (एपीएस) के वरिष्ठ शिक्षक डॉ दौलत राम शर्मा को हिंदी साहित्य, शोध एवं शिक्षण सेवाओं और भारत की गंगा जमुनी संस्कृति में उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए संस्था का नया अध्यक्ष चुना है।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रबंध समिति के सदस्यों एवं संस्थापक सभापति का धन्यवाद करते हुए डॉ. दौलत राम शर्मा ने कहा कि भारत एक विशाल देश है और इसका साहित्य और संस्कृति बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें गंगा जमुनी संस्कृति के साहित्य को समृद्ध बनाने के लिए सक्रिय रहना चाहिए ताकि हमारी आज का युवा पीढ़ी देश की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जागरूक हो सके, जो उन्हें न केवल हमारे प्राचीन भारतीय संस्कृति और साहित्य के बारे में जागरूक होने का मौका देगी बल्कि उन्हें देश में विविध संस्कृति से परिचित कराएगी।

डॉ. दौलत राम शर्मा ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह हिंदुस्तानी साहित्यिक संस्कृति संगम संस्था को मजबूत करने के लिए खुद को समर्पित करेंगे ताकि यह नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सके।

प्रबंध समिति के इस निर्णय से
डॉक्टर कपिल कुमार, डॉक्टर दीबा अबरार, डॉक्टर शाहिद, डॉक्टर अनीस सिद्दीकी, डॉक्टर महताब खान, आनंद शर्मा, प्रेरणा माहेश्वरी, निकहत परवीन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया एवं डॉक्टर दौलत राम शर्मा को बधाई दिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine

Related Articles

Google search engine

Latest Posts