अलीगढ़, 23 जूनः प्रधानमंत्री अनुसंधान अध्येता (पीएमआरएफ) योजना के जुलाई 2022 चक्र के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में पीएचडी विद्वानों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत 70 हज़ार रुपये की मासिक फेलोशिप और 2 लाख रुपये का वार्षिक शोध अनुदान दिया जाता है।
प्रोफेसर अफिफुल्ला खान, समन्वयक-पीएमआरएफ-अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और विशेष कार्य अधिकारी (विकास) ने कहा कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2022 है।
उन्होंने कहा कि पीएमआरएफ का उद्देश्य देश के उच्च शिक्षा संस्थानों में अनुसंधान के स्तर को ऊपर उठाना है ताकि अनुसंधान में सर्वश्रेष्ठ दिमागों को आकर्षित किया जा सके और नवाचार के माध्यम से विकास के सपने को पूरा किया जा सके।
पीएमआरएफ योजना और आवेदन पत्र के लिए पात्रता और अन्य विवरण निम्नलिखित वेबसाइट पर उपलब्ध हैंः ीजजचेरूध्ध्ूूूण्ंउनण्ंबण्पदध्उपेबमससंदमवनेध्चउत.िंउन








