अलीगढ़, 23 जूनः विदेशी भाषा विभाग, अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकाय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो बीए (रूसी भाषा) छात्रों को कज़ान (वोल्गा क्षेत्र) रूस के संघीय विश्वविद्यालय में व्यावसायिक शैक्षिक कार्यक्रम परास्नातक से सम्मानित किया गया है। दाखिले के लिए चुना गया है।
चयनित छात्रों में हाशिर मजीद और मोहम्मद काशिफ शामिल है। विभाग के कार्यवाहक अध्यक्ष और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन संकाय के कार्यवाहक डीन प्रोफेसर मुहम्मद अजहर ने दोनों छात्रों को बधाई दी और उनके भविष्य के शैक्षणिक प्रयासों में सफलता की कामना की।








