अलीगढ़, 8 जूनः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीमेन्स कालिज के स्पोर्ट्स सेक्शन द्वारा विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों और छात्राओं के लिए सात दिवसीय योग कार्यशाला 15 जून से आयोजित की जा रही है जो 21 जून तक चलेगी। इस कार्यशाला का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के तहत किया जा रहा है। यह कार्यशाला 15 जून को प्रात 5ः45 बजे वीमेन्स कॉलेज मैदान में शुरू होगी।
वीमेन्स कालिज की प्रिन्सिपल प्रोफेसर नईमा खातून ने कहा है कि इच्छुक प्रतिभागी https://forms.gle/R3H85mEDspaVBXjm6 पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
डॉ नाजिया खान (कार्यशाला की समन्वयक) ने बताया कि कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 7983455650 पर सम्पर्क किया जा सकता है।








