अलीगढ़, 11 जूनः भारत के राष्ट्रपति ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विजिटर के रूप में एएमयू कोर्ट की सदस्य्ता के लिए चार सदस्यों को नामित किया है।
अमुवि रजिस्ट्रार श्री अब्दुल हमीद, आईपीएस, ने बताया कि नामित सदस्यों में प्रोफेसर खेम सिंह डहेरिया (कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, भोपाल), प्रोफेसर कुमुद शर्मा (हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रोफेसर ललिता वट्टा (गृह विज्ञान विभाग, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) और प्रोफेसर मोहम्मद महताब आलम रिजवी (नेल्सन मंडेला सेंटर फॉर पीस एंड कॉन्फ्लिक्ट रिजॉल्यूशन, जामिआ मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली शामिल हैं।








