एमएससी छात्रों के लिए करियर ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

अलीगढ़ 14 मईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्लांट प्रोटेक्शन विभाग ने एमएससी छात्रों के लिए एक दिवसीय करियर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया।

छात्रों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी-जनरल श्री साद हमीद ने कहा कि जागरूकता और ज्ञान की कमी के कारण छात्र अपने करियर का रोडमैप तैयार नहीं कर पाते और परिणामस्वरूप वे जाब प्रोफाइल में फिट नहीं हो पाते हैं या अपने चुने हुए क्षेत्र में एक सफल करियर बनाने में सफल नहीं होते हैं।

उन्होंने कहा कि प्लेसमेंट एक शिक्षा उपरान्त प्रक्रिया है और असली चुनौती छात्रों को करियर के विभिन्न अवसरों से अवगत कराना और उन्हें इसके लिए तैयार करना है।

इससे पहले, प्रोफेसर पी.क्यू रिज़वी (अध्यक्ष, प्लांट प्रोटेक्शन विभाग) ने स्पीकर का स्वागत किया और बाद में धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रोफेसर रईस अहमद (डीन, कृषि विज्ञान संकाय), प्रोफेसर मुजीबुर रहमान खान, प्रोफेसर इकबाल अहमद (कृषि सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग), डा रिजवान अली अंसारी, डा जियाउल हक़, डा सैयद कामरान अहमद और डा मजूरूल हक अंसारी और स्नातकोत्तर छात्र इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भारत पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित डॉ. नाज़िश बेगम की पुस्तक ‘कथ्य-विन्यास से शिल्प-सौंदर्य तक : कहानी प्रवाह का समीक्षात्मक पाठ‘ का एएमयू में विमोचन एएमयू के वीमेंस कॉलेज में रचनात्मक…

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़, 13 अक्टूबर 2026। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेंस कॉलेज में मंगलवार को रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में लेखन-कौशल, रचनात्मकता और साहित्यिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea