यूपी स्केटिंग टीम को मजबूत बनाने की लिए नोएडा से आए कोच, तीन दिन का ट्रेनिंग कैंप

यूपी टीम के खिलाड़ियों को जानकारी देते यूपी कोच अली हैदर।


अलीगढ़। चंडीगढ़ में 11 से 22 दिसंबर तक होने वाले राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप की तैयारी के लिए यूपी की टीम जुट गई है। रविवार को यूपी कोच अली हैदर के मार्गदर्शन में कैंप का आयोजन एएमयू के स्केटिंग रिंक पर किया गया। यहां पर सीनियर, जूनियर, सब जूनियर और कैडेट टीम ने प्रैक्टिस की। इसके साथ ही डर्बी की महिला टीम ने भी प्रैक्टिस की। प्रैक्टिस स्केटिंग यूपी कोच अली हैदर के मार्गदर्शन में की गई।

एम यू के स्केटिंग रिंग में खेलने से पहले खिलाड़ियों को कुछ तकनीकी पहलुओं की जानकारी देते यूपी कोच अली हैदर।


एएमयू की स्केटिंग रिंक पर अली हैदर के मार्गदर्शक में सीनियर का मैच 8:30 बजे से शुरू हुआ जबकि 11:00 बजे जूनियर और सब जूनियर का मैच शुरू किया हुआ। इसमें महिला सब जूनियर और सीनियर ने भी भाग लिया। यूपी कोच अली हैदर ने बताया प्रदेश की सभी तीनों को प्रैक्टिस कराई जा रही है ताकि टीम राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे से प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि जिस तरह से यूपी की टीम मेहनत कर रही है, उससे लग रहा है राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में यूपी का बेहतर प्रदर्शन रहेगा। हमारे साथ सीनियर टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा जूनियर टीम गर्ल्स एंड बॉयस भी काफी मजबूत टीम है। सब जूनियर टीम में भी खिलाड़ी बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा डर्बी की टीम को भी रविवार को प्रैक्टिस कराई गई। ये टीम पिछले साल 58वें राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी है। इस बार भी कोशिश की जा रही है कि डर्बी टीम गोल्ड मेडल जीतकर आए और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें।

यूपी टीम के कोच ने बताया की अलीगढ़ में 3 दिन का कैंप लगाया गया है । इसमें सभी खिलाड़ियों को तकनीकि स्तर पर मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। उनको तकनीकि पहलुओं पर बारिकी से ध्यान रखने को कहा जा रहा है ताकि मैच के दौरान उनसे किसी भी तरह की कोई गलती न हो क्योंकि मैच के दौरान होने वाली थोड़ी सी गलती भी बहुत भारी पड़ जाती है, इसके कारण मैच को हारना पड़ता है। 5 दिसंबर रविवार को खेल के दौरान मौजूद खिलाड़ी,नईम, उमर, संतोष, अहमद, अमान, सारिका, दानिया, जरगुल, सानिया, समीक्षा, अशफिया,अलीशबा, सौम्य, अबुज़र, यासिर, गगन, यूसुफ, बाज़ान, मोहम्मद फैज़, अजलान, मोहम्मद शायन, मुनीर, अदीब, दय्यान, मुस्तफा, अशब , तारुख , शाज़ेभ, अल्ताफ, सौम्य, अर्शफिया आदि ने मैच खेला।

सोमवार को भी होगी प्रैक्टिस
यूपी टीम के कोच अली हैदर ने बताया कि 6 तारीख सोमवार को भी यूपी टीम के लिए प्रैक्टिस मैच होगा जिसमें सीनियर और जूनियर टीम को सुबह 8:30 बजे स्केटिंग रिंक में उपस्थित होना होगा जबकि कैडेट और सब जूनियर को दोपहर 2:00 बजे स्केटिंग रिंक में मौजूद रहना होगा ताकि सब की प्रैक्टिस कराई जा सके जो लोग देरी से प्रैक्टिस के लिए पहुंचेंगे उनको नहीं खेलने दिया जाएगा।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    इटावा ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण, बिजनौर की सीनियर बालिका टीम बनी चैंपियन; जूनियर बालिका वर्ग में अलीगढ़ का दबदबा अलीगढ़। ओज़ोन स्केटिंग रिंक में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश…

    यूपी स्टेट चैंपियन बनी अलीगढ़ की सब जूनियर टीम

    फाइनल में गाजियाबाद को हराया, नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन अलीगढ़। नोएडा स्टेडियम में आयोजित 8वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिन का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में अलीगढ़ की सब जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    एएमयू वीमेंस कॉलेज में सजी साहित्य-सृजन की महफ़िल, छात्राओं ने सीखे रचनात्मक लेखन के हुनर

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea