दुनिया के 12 विद्यार्थियों में एएमयू की साइमा को रिसर्च के लिए चुना गया, भारत की एक मात्र छात्रा

रिसर्च के लिए दौरान मलेशियन यूनविर्सिटी उठाएगी इसका खर्च

एएमयू की बीएससी की छात्रा साइमा खान आफरीदी ।

अलीगढ़। एएमयू की बीएससी की छात्रा साइमा खान आफरीदी को दुनिया की 12 छात्रों में एक हैं, जिनको मलेशिया में रिचर्स के लिए चुाना गया है। इससके लिए वह भारत की एक मात्र छात्रा है। उनको एमएससी में शोध करने के लिए मलेशियन टेक्निकल काॅरपोरेशन प्रोग्राम के तहत यूनिवर्सिटी सैन्स मलेशिया में पढ़ाई करने के लिए चुना गया, वह मास्टर के साथ इस संबंध में रिसर्च करेंगी। इसका खर्च यूनिवर्सिटी सैनस मलेशिया ही उठाएगी। रिसर्च के दौरान 36 माह तक पढ़ाई और रहने का खर्चा मलेशियन यूनिवर्सिटी ही उठाएगी। उनकेे चयन होने पर एएमयू बिरादरी में खुशी की लहर है।

साइमा के लिए मलेशिया सरकार द्वारा जारी किया गया पत्र।

एएएमयू के वीमेंस काॅलेज की छात्रा साइमा खान ने बताया कि उनका सपना पहले से ही विदेश में पढ़ाई करने का था, एक दिन किसी से मलेशियन टेक्निकल काॅरपोरेशन प्रोग्राम (एमटीसीपी) के बारे में जानकारी हुई तो इसके लिए आवेदन किया। इंटरव्यू हुआ और 12 अक्टूबर को एमटीसीपी की ओर से काॅल आया कि आपको मास्टर डिग्री के लिए यूनिविर्सिटी सैन्स मलेशिया के लिए चुन लिया गया है। यह सुनकर मेरा खुशी का ठिकाना नहीं रहा, पिता से बात की तो वो मलेशिया भेजने का राजी हो गए। 36 महीने तक एमटीसीपी पढ़ाई और रहने का खर्चा उठाएगी।

मलेशियन टेक्निकल काॅरपोरेशन प्रोग्राम की ओर से जारी आॅफर पत्र।

साइमा के पिता फरीद खान ने बताया कि दुनिया भर के 12 विद्यार्थियों को इस प्रोग्राम के तहत पढ़ाई करने लिए चुना गया है इसमें एक साइमा है। यह बहुत खुशी की बात है। दुनिया के लाखों लोगों ने इस स्काॅलरशिप के लिए आवेदन किया था जबकि भारत से करीब 5 हजार लोगों ने आवेदन किया था, 5 हजार लोगों में एएमयू की साइमा का चयन होना अपने आप में बड़ी बात है। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत दुनिया के 12 देशांें के विद्यार्थी रिसर्च करेंगे।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में पेपर प्रस्तुति

    अलीगढ़, 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के के.ए. निजामी सेंटर फॉर कुरानिक स्टडीज के मानद निदेशक प्रोफेसर अब्दुर रहीम किदवई ने 1-2 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका में एलक्यूआरए एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय…

    एएमयू वन्य जीव विशेषज्ञ डा. उरूस द्वारा कस्तूरी मृग पर व्याख्यान

    अलीगढ़ 3 जुलाईः अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वन्यजीव विज्ञान विभाग की डॉ. उरुस इलियास ने ‘आयुर्वेदिक फार्मास्यूटिक्स में कस्तूरी का महत्व और चुनौतियाँ’ विषय पर एक राष्ट्रीय सेमिनार में ‘कस्तूरी मृगः संरक्षण के 50 वर्ष’ पर ‘स्वर्ण जयंती व्याख्यान’ प्रस्तुत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    अलीगढ़ में 7वीं ओपन उत्तर प्रदेश स्टेट रोलर डर्बी चैंपियनशिप-2026 का शानदार आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    किन्नर समुदाय की समानता और सामाजिक समावेशन पर आधारित पुस्तक का लोकार्पण

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    डॉ. नाज़िश को दिल्ली में न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने किया सम्मानित 

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    AMU Student Selected to Represent India at 20th Asian Roller Skating Championship in South Korea

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    Indian Forum for Education (IFE) Organizes Grand NEET Mock Test in Riyadh — Over 100 Aspirants Participate

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment

    AMU NSS Celebrates Dr. B. R. Ambedkar Jayanti with Grand Programmes Promoting Equality and Empowerment